Jio Youth: मुकेश अंबानी ने चुपके से लॉन्च कर दिया धांसू प्लान, 51 करोड़ ग्राहकों की बल्ले बल्ले

रिलायंल जियो समय समय पर अपने ग्राहकों को सरप्राइज देते रहता है। कई बार जियो चुपके से कोई प्लान हटा देता है तो कई बार नए प्लान लॉन्च भी कर देता है और किसी को खबर तो नहीं लगती। इस बार भी Jio ने ऐसा ही किया है। जियो न एक Jio Youth प्लान पेश किया है। आइए इसके फायदे जानते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 26 2026, 07:52 IST
Reliance Jio ने नया प्रीपेड प्लान “Youth and Gaming Plan” लॉन्च किया है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं।Image Credit : Jio01 / 08

Reliance Jio ने नया प्रीपेड प्लान “Youth and Gaming Plan” लॉन्च किया है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं।

क्या-क्या मिलेगा जियो के इस प्लान मेंImage Credit : Jio02 / 08

क्या-क्या मिलेगा जियो के इस प्लान में

इस प्लान में डेली डेटा के साथ कई सब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी सर्विसेज का कॉम्बिनेशन भी मिलता है।

2GB डेली डेटा के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा 5GBImage Credit : Jio03 / 08

2GB डेली डेटा के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा 5GB

Jio का यह Youth and Gaming Plan 459 रुपये की कीमत में आता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 61GB डेटा दिया जाता है, जिसमें हर दिन 2GB डेटा के साथ अतिरिक्त 5GB हाई-स्पीड डेटा शामिल है।

अनलिमिटेड 5G डाटाImage Credit : Jio04 / 08

अनलिमिटेड 5G डाटा

डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। Jio के True 5G नेटवर्क के तहत योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिल सकता है।

एंटरटेनमेंट और सब्सक्रिप्शन का पूरा पैकेजImage Credit : Jio05 / 08

एंटरटेनमेंट और सब्सक्रिप्शन का पूरा पैकेज

इस प्लान के साथ कई डिजिटल सर्विसेज भी बंडल की गई हैं। यूजर्स को JioGames Mobile, JioTV के जरिए FanCode और Snapchat+ का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, तीन महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी दिया जा रहा है।

Google Gemini Pro का खास ऑफरImage Credit : Jio06 / 08

Google Gemini Pro का खास ऑफर

इस प्लान के साथ Google Gemini Pro का 18 महीने का ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को एडवांस AI फीचर्स के साथ 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है, हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को पूरे ऑफर पीरियड के दौरान Jio के योग्य प्लान्स पर एक्टिव रहना होगा।

Wi-Fi कॉलिंग से विदेश में भी मिलेगा फ्री SMS07 / 08

Wi-Fi कॉलिंग से विदेश में भी मिलेगा फ्री SMS

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Jio अपने यूजर्स को विदेश यात्रा के दौरान Wi-Fi कॉलिंग के जरिए फ्री इनकमिंग SMS की सुविधा भी दे रहा है। बिना इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के भी यूजर्स Wi-Fi और VoWiFi के जरिए OTP और बैंकिंग अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एक्टिव Jio प्लान, कंपैटिबल डिवाइस और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा।

जरूरी शर्तें और ध्यान देने वाली बातेंImage Credit : Jio08 / 08

जरूरी शर्तें और ध्यान देने वाली बातें

Jio के इस प्लान का पूरा फायदा उठाने के लिए यूजर्स को सभी सर्विसेज में उसी मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा, जो उनके Jio कनेक्शन से जुड़ा है। साथ ही, कुछ बंडल्ड बेनिफिट्स को एक्टिव बनाए रखने के लिए समय पर रिचार्ज करना भी जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!