2026 दिसंबर तक के लिए रिचार्ज की 'नो टेंशन', Jio ने नए साल से पहले करोड़ों यूजर्स को दे दी बड़ी राहत
Jio 2026 New Year Offer: रिलायसं जियो हर एक खास मौके पर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कुछ न कुछ स्पेशल ऑफर लाता रहता है। 2026 आने को कुछ दिन बचे हैं और नए साल से पहले कंपनी ने यूजर्स के लिए बड़ा धमाका कर दिया है। जियो ऐसा प्लान (Jio New Year Recharge Plan) लेकर आया है जिसने करोड़ों यूजर्स को पूरे साल के लिए बड़ी राहत दे दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 16 2025, 21:32 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 07
Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 50 करोड़ लोगों का बड़ा यूजर बेस है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी हर एक खास मौके पर नए-नए ऑफर्स लाती रहती है। अब जियो ने नए साल के मौके पर ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।
Image Credit : Digit/Jio02 / 07
जियो ने 2026 आने से पहले ही अपने पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक धांसू रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। अगर आप बार-बार मंथली प्लान लेकर थक चुके हैं तो अब जियो का न्यू ईयर ऑफर आपको बड़ी राहत देने वाला है और साथ ही रिचार्ज की टेंशन से भी आप छुटकारा पा जाएंगे।
Image Credit : Digit/Jio03 / 07
Jio ने अपने न्यू ईयर ऑफर में एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया है जिससे अगर आप आज रिचार्ज कराते हैं तो दिसंबर 2026 तक के लिए रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा पा जाएंगे। इसके साथ ही इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को दूसरे कई सारे ऑफर्स भी मिलते हैं। आइए आपको इस रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Image Credit : Digit/Jio04 / 07
सबसे पहले आपको बता दें कि नया साल आने से पहले जियो ने ग्राहकों को लिए न्यू ईयर 2026 ऑफर के तहत 3 जबरदस्त प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इसमें सबसे सस्ते प्लान की कीमत 103 रुपये और लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 3,599 रुपये है। ऑफर के सभी प्लान्स में धांसू बेनिफिट्स ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।
Image Credit : Digit/Jio05 / 07
अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान लेने के झंझट से बचना चाहते हैं तो जियो के न्यू ईयर 2026 ऑफर वाले 3,599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान कंपनी पूरे एक साल की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आप आज इस प्लान को लेकर 365 दिनों के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। मतलब एक रिचार्ज प्लान और दिसंबर 2026 तक के लिए फुर्सत।
Image Credit : Digit/Jio06 / 07
जियो के इस प्लान में मिलने वाले फायदे की बात करें तो आप 365 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही इस सस्ते किफायती एनुअल रिचार्ज प्लान में आपको पूरे सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं।
Image Credit : Digit/Jio07 / 07
न्यू ईयर ऑफर वाले जियो के इस प्लान में ढेर सारा डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में आपको एक साल की वैलिडिटी के लिए कुल 912.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इसकी डेली डेटा लिमिट की बात करें तो आप हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है।