Jio Vs Starlink: इंटरनेट की जंग में कौन पड़ेगा भारी, अंबानी या मस्क?

Jio Vs Starlink: भारत में डिजिटल इंडिया की दौड़ अब ग्लोबल स्तर पर पहुंच गई है। एक तरफ देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी हैं, जिनकी Jio Fiber ने हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड को शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों तक पहुंचा दिया है। दूसरी तरफ हैं एलन मस्क, जिनकी Starlink सर्विस सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट को उन क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी में है, जहां आज भी कनेक्टिविटी एक सपना है। ऐसे में आम यूजर के मन में सवाल है कि यदि भारत में स्टारलिंक लॉन्च हो जाता है तो जियो या स्टारलिंक कौनसा इंटरनेट लेना फायदे मंद होगा?

Authored by: Vishal MathelUpdated Jun 13 2025, 15:45 IST
आइए जानते हैं Jio और Starlink की सीधी टक्कर में कौन पड़ता है भारी।Image Credit : Istock01 / 06

आइए जानते हैं Jio और Starlink की सीधी टक्कर में कौन पड़ता है भारी।

Jio Vs Starlink: कौन पड़ेगा सस्ता और बेहतर?​Image Credit : Istock02 / 06

Jio Vs Starlink: कौन पड़ेगा सस्ता और बेहतर?​

​Jio Fiber और Starlink दोनों की टेक्नोलॉजी अलग है, और इस कारण इनके इंफ्रास्ट्रक्चर और कवरेज में बड़ा अंतर आता है। जहां Jio फाइबर ऑप्टिक के जरिए शहरों और कस्बों में ब्रॉडबैंड उपलब्ध करा रहा है, वहीं Starlink का लक्ष्य सैटेलाइट के जरिए गांवों, पहाड़ों और दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाना है। कवरेज के मामले में Starlink की पहुंच व्यापक हो सकती है, लेकिन इसकी लागत ज्यादा है।​

स्पीड के मामले में कौन आगे? Image Credit : Istock03 / 06

स्पीड के मामले में कौन आगे?

​स्पीड की बात करें तो Jio Fiber 100 Mbps से 1 Gbps तक की स्पीड देता है, जबकि Starlink का दावा है कि वह 100 से 250 Mbps की स्पीड दे सकता है, लेकिन मौसम और लोकेशन का इस पर असर पड़ता है।​

कौन सस्ता कौन महंगा?​Image Credit : Istock04 / 06

कौन सस्ता कौन महंगा?​

​कीमत के मामले में जियो फायबर ज्यादा किफायती साबित होता है। Jio के प्लान ₹399 प्रति माह से शुरू होते हैं, जबकि Starlink की मासिक कीमत लगभग ₹3,000 (अनुमानित) बैठती है, साथ में 500 डॉलर यानी करीब ₹40,000 की हार्डवेयर किट की जरूरत होती है।​

इंस्टॉलेशन में काफी अंतर​Image Credit : Istock05 / 06

इंस्टॉलेशन में काफी अंतर​

​जियो और स्टारलिंक की इंस्टॉलेशन में भी काफी फर्क है। Jio Fiber की इंस्टॉलेशन लोकल टेक्नीशियन के जरिए होती है, जबकि Starlink खुद से इंस्टॉल की जाने वाली किट भेजता है, जिसके लिए खुले आसमान की जरूरत होती है।​

कौन बेहतर? Image Credit : Istock06 / 06

कौन बेहतर?

​कुल मिलाकर, Jio शहरी और कस्बाई ग्राहकों के लिए बेहतर और किफायती विकल्प है, जबकि Starlink उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो दूरस्थ इलाकों में रहते हैं और जिनके पास अन्य कोई विकल्प नहीं है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!