Jio के 51 करोड़ यूजर्स को बड़ी राहत, बिना किसी टेंशन के एक साल तक सिम रहेगा एक्टिव
How to Keep a Jio SIM Active for One Year: जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। जियो ने अपने ग्राहकों की एक बड़ी समस्या को खत्म कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक शानदार सस्ता प्लान पेश किया है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 23 2026, 11:41 IST
Image Credit : Digit01 / 09
अगर आपके मोबाइल फोन में जियो का सिम कार्ड है तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। अब आपको हर महीने बार-बार महंगा रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना पड़ेगा।
Image Credit : Digit02 / 09
मोबाइल रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद मोबाइल यूजर्स को एक साथ दो नंबर पर रिचार्ज करा पाना थोड़ा टेंशन वाला काम हो चुका है। लेकिन जियो ने इस परेशान से भी मोबाइल यूजर्स को राहत दे दी है।
Image Credit : Digit03 / 09
ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े और यूजर्स को सिम बंद होने की टेंशन न हो इसके लिए कंपनी ने लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। अब आप एक प्लान लेकर कई महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से बच सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 09
जियो की लिस्ट में कई सारे ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स भी मौजूद हैं जो ग्राहकों को एक साल तक की लंबी वैलिडिटी ऑफर करते हैं। आइए आपको जियो के सबसे सस्ते एनुअल प्लान की जानकारी देते हैं।
Image Credit : Digit05 / 09
आपको बता दें कि जियो के पास एक ऐसा प्लान भी है जो मोबाइल यूजर्स को दो हजार रुपये से कम कीमत में एक साल की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। अच्छी बात यह है कि इस सस्ते प्लान में एक साल के लिए कई सारे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
Image Credit : Digit06 / 09
जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 1748 रुपये है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को लगभग एक साल की वैलिडिटी दे रहा है। आपको इस प्लान में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल जाती है।
Image Credit : Digit07 / 09
11 महीने की शानदार वैलिडिटी ऑफर के साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। आप लोकल और एसटीडी के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लुत्फ एक साल तक उठा पाएंगे।
Image Credit : Digit08 / 09
फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही आपको इस सस्ते अफोर्डेबल एनुअल प्लान में कंपनी ग्राहकों को फ्री चैटिंग की सुविधा देती है। आपको इस प्लान में पूरी वैलिडिटी यानी 336 दिनों के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप सभी नेटवर्क के लिए कर पाएंगे।
Image Credit : Digit09 / 09
आपको बता दें कि जियो का यह प्लान एक वॉइस एंड एसएमएस ओनली प्लान है इसलिए इसमें आपको इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आपको सिम एक्टिव रखने के साथ एक सस्ता कॉलिंग प्लान चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं।