Jio बना दिल्ली का बादशाह, TRAI की रिपोर्ट ने Airtel-Vi BSNL की बढ़ाई टेंशन
अगर आपके फोन में रिलायंस जियो का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है। जियो ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है जिसने करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत दी है तो वहीं Airtel, Vi और BSNL की टेंशन बढ़ा दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 25 2026, 20:28 IST
Image Credit : IStock01 / 07
देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने देश की राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस बात का खुलासा टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ है।
Image Credit : IStock02 / 07
TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार RJIL ने वॉयस और डेटा दोनों ही कैटेगरी में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और इस मामले में कंपनी ने दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है।
Image Credit : IStock03 / 07
TRAI की दिल्ली R7 परफॉर्मेंस रिपोर्ट से पता चलता है कि RJIL को वॉयस क्वालिटी की कैटेगरी पर टॉप पर रखा गया है। ट्राई ने इसके लिए कई तरह की चीजें मापी हैं जैसे-CSSR (Call Setup Success Rate)। आसान शब्दों में समझाएं तो इसका मतलब है कि कितने बार एक्यूरेसी के साथ कनेक्ट हुई- इसमें जियो नंबर एक है।
Image Credit : IStock04 / 07
इसका मतलब है कि अगर देश की राष्ट्रीय राजधानी में किसी कंपनी के बेस्ट नेटवर्क की बात की जाए तो उसमें जियो सबसे ज्यादा रिलायबल है। मतलब अगर आपको बार बार नेटवर्क की समस्या हो रही है तो जियो आपकी ये टेंशन खत्म कर सकता है।
Image Credit : IStock05 / 07
इसके बाद TRAI ने MOS को चेक किया, यह वह स्कोर है जो यह बताता है कि कॉल के दौरान वॉयस कितनी क्लियर है। इस कैटेगरी में भी जियो नंबर एक के पायदान पर रहा। रिपोर्ट में पता चला कि जियो का नंबर इस्तेमाल करते समय लोग अच्छी वॉयस क्वालिटी पाते हैं।
Image Credit : IStock06 / 07
दिल्ली में अगर बेस्ट इंटरनेट डेटा स्पीड की बात करें तो इसमें भी नंबर एक रहा। चाहे वीडियो डाउनलोड करना हो, रील्स देखना हो या फिर ऑनलाइन गेम ही क्यों न खेलना हो। हर एक काम में जियो के नेटवर्क ने बिना किसी रुकावट के काम किया। लेटेंसी के मामले में जियो दूसरे नंबर पर रहा।
Image Credit : IStock07 / 07
अगर आप दिल्ली में रहने वाले हैं या फिर रह रहे हैं और बेस्ट नेटवर्क की तलाश में हैं तो जियो का नेटवर्क आपकी समस्या को खत्म कर सकता है। बता दें कि जियो अपने यूजर्स को कई तरह की शानदार सर्विस देता है और इसके साथ ही जियो के पास टेलीकॉम सेक्टर का सबसे बड़ा रिचार्ज प्लान्स का पोर्ट फोलियो भी मौजूद है।