भारत में Apple iPhone 17 Pro (256GB) की आधिकारिक कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन Amazon Great Republic Day Sale के दौरान Prime मेंबर्स को सीधे 6,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के बाद फोन की कीमत घटकर 1,28,400 रुपये रह जाती है।
Amazon पुराने फोन के एक्सचेंज पर भी बड़ा फायदा दे रहा है। यदि ग्राहक अच्छी कंडीशन में iPhone 15 Pro (1TB) एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें 39,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। इस ऑफर के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 89,200 रुपये रह जाती है।
अगर भुगतान SBI क्रेडिट कार्ड से किया जाता है, तो 3,500 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है। Prime डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर को मिलाकर iPhone 17 Pro की अंतिम कीमत घटकर सिर्फ 85,700 रुपये हो जाती है।
तो कुल मिलाकर कह सकते हैं कि आपके पास iPhone 17 Pro को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है।
iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2622 x 1206 पिक्सल और 460 ppi है। इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन में नया Apple A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल है। इसके साथ 12GB RAM और Wi-Fi 7, Bluetooth 6 कनेक्टिविटी मिलती है।
iPhone 17 Pro में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें तीनों कैमरे 48MP के हैं। फ्रंट में 18MP का नया Centre Stage कैमरा है, जो 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम बॉडी और बेहतर थर्मल डिजाइन दिया गया है। बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है और 25W से ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
iPhone 17 Pro में iOS 26 मिलता है और Apple Intelligence फीचर्स भी मिलता है। iPhone 17 Pro को तीन कलर्स Silver, Cosmic Orange और Deep Blue में खरीदा जा सकता है।