Sonam Wangchuk Reaction On Aamir Khan And Salman Khan: मशहूर वैज्ञानिक और सोनम वांगचुक इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते महीने सोनम वांगचुक ने अपनी 26 दिन लंबी चली भूख हड़ताल खत्म की थी। उन्होंने छात्रों के समर्थन में ये बड़ा कदम उठाया था। भूख हड़ताल के दौरान जहां '3 इडियट्स' फेम ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया था तो वहीं बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने चुप्पी बनाए रखी थी। वहीं जब आमिर खान से सोनम वांगचुक के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वह उनसे कभी नहीं मिले हैं। साथ ही एक्टर का दावा था कि '3 इडियट्स' मूवी उनपर आधारित नहीं है। इस बात को लेकर अब सोनम वांगचुक ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' की नाकामी के बाद Sunny Deol को मिला राजकुमार संतोषी का साथ, 'घातक' जैसी होगी नई फिल्म

मशहूर वैज्ञानिक सोनम वांगचुक
'3 इडियट्स' के लिए कही ये बात
सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने '3 इडियट्स' को लेकर कहा कि वे ये नहीं बोलेंगे कि फिल्म उनपर आधारित है। लेकिन ये मूवी प्रेरणा हो सकती है। सोनम ने कहा कि उन्हें लगता है कि आमिर ने उनसे आइडियाज लिये, जो उन्होंने टीम से चर्चा करने के बाद ओरिजिनल स्क्रिप्ट में डाले। सोनम ने कहा, "उन्होंने ऐसे ही डाला होगा तो बाकी के जो उनके को-राइटर्स या डायरेक्टर हैं, उन्हें पता नहीं चला होगा कि उन्होंने अपना आज का आइडिया डाला है, कहीं से आकर, मिलकर, बात करके। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, जाने दो।"
सलमान खान के IT's Done Bro पर भी दिया रिएक्शन
सलमान खान के बयान पर सोनम वांगचुक ने कहा, "मैं इसे हेल्दी तौर पर लूंगा। मजबूरियां होती होंगी सबकी। तो मैं उसमें ज्यादा जाना नहीं चाहूंगा। आगे-पीछे, दाएं-बाएं देखना पड़ता है। कुछ कहा इसका मैं इज्जत करता हूं बाकी मजबूरियों से तो उसपर मैं नहीं कहूंगा।"
