टेलीग्राम अब सिर्फ चैट या ग्रुप रिसोर्स के लिए ही नहीं, बल्कि एक बहुत ही उपयोगी प्लेटफार्म बन गया है। यह आपको व्यवसाय और पैसे कमाने में भी मदद कर सकता है। चाहे आप एक इन्फ्लुएंसर्स हों, बिजनेस पर्सन हों या पार्ट टाइम पैसे कमाना चाहते हों। टेलीग्राम पर पैसे कमाने के कई तरीके हैं।
एफिलिएट लिंक के जरिए ब्रैंड के प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट करें और जब आपके सब्सक्राइबर खरीदारी करें तो कमीशन कमाएं। अमेजन, मिंत्रा और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट एफिलिएट मार्केटिंग के मौके देती हैं।
अगर आपको किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है, तो आप अपने दर्शकों को शुल्क देकर व्यक्तिगत सलाह या कंसल्टिंग दे सकते हैं।
टेलीग्राम पर आप स्पॉन्सर पोस्ट और कॉलेब के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं। यानी अपने चैनल में प्रोडक्ट और सर्विस की मार्केटिंग करें और दूसरे ब्रांड से पैसा कमाएं। इसके अलावा आप दूसरे टेलीग्राम चैनल्स और ग्रुप पर अपने चैनल का प्रचार करें या अपने चैनल पर विज्ञापन बेच सकते हैं।
यदि आप ऐसा कंटेट लोगों को मुहैया कराते हैं जो यूनीक है और लोगों के काम का है तो आप पेड मेंबरशिप भी रख सकते हैं। यानी आपके चैनल पर जुड़ने के लिए यूजर्स को कुछ न कुछ फीस देनी होगी। अक्सर ऑनलाइन लर्निंग ग्रुप यह तरीका अपनाते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन प्रोडक्ट और सर्विस बेचने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
टेलीग्राम पर पेड मीडिया फॉर बॉट्स की सुविधा भी है। यानी इस फीचर की मदद से चैनल मालिक जब भी पेड फोटो और पेड वीडियो पोस्ट करेंगे तो इसके बदले में बॉट्स के माध्यम से कमाई कर सकते हैं। इस फीचर का फायदा टेलीग्राम बिजनेस अकाउंट और बॉट्स के जरिए कमाई करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा होगा।