Google Pixel 9 5G की कीमत में हुई बड़ी कटौती, Amazon ने फिर किया बड़ा Price Cut
अगर आपको एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना है तो आज की खबर आपके काम की है। प्रीमियम स्मार्टफोन Google Pixel 9 5G की कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। अब आप इसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 3 2026, 21:40 IST
Image Credit : IStock01 / 07
Google Pixel 9G में आपको प्रीमियम और यूनिक डिजाइन के साथ साथ सेगमेंट का टॉप नॉच कैमरा सेटअप और साथ ही हाई परफॉर्मिंग चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ-साथ आपको गेमिंग जैसे टास्क में इसमें धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
Image Credit : IStock02 / 07
अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे दिया है। अमेजन के तरफ से दिए जा रहे ऑफर का फायदा लेकर आप इस स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से ज्यादा की बचत के साथ खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock03 / 07
आपको बता दें कि Google Pixel 9G के बेस वेरिएंट को 79,999 रुपये की कीमत में बाजार में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसकी कीमत में 18 प्रतिशत की सीधी कटौती कर दी है। इसके बाद इसे वेबसाइट पर 65,999 रुपये में लिस्ट कर दिया है। यानी अब यह लॉन्च प्राइस से करीब 14,000 रुपये सस्ता हो चुका है।
Image Credit : IStock04 / 07
कंपनी ग्राहकों को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्डे से ईएमआई पर 3500 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी दे रही है। अमेजन ग्राहकों को इस पर करीब 2 हजार रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। इसके अलावा आपको इसमें सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 1500 रुपये तक की बचत भी होगी। यह आफर आपको Google Pixel 9G के 128GB और Obsidian कलर वेरिएंट पर मिलेगा।
Image Credit : IStock05 / 07
अमेजन ग्राहकों को Google Pixel 9G की खरीदारी पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 41 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे। अगर आप इस ऑफर में 20 हजार रुपये की भी बचत कर लेते हैं तो आपक यह कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन सिर्फ 45,999 रुपये में मिल जाएगा।
Image Credit : IStock06 / 07
Google Pixel 9G में आपको 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें आपको Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है। पानी से सुरक्षित रखने के लिए स्मार्टफोन में IP68 की रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
Image Credit : IStock07 / 07
परफॉर्मेंस के लिए Google Pixel 9G में कंपनी ने Google Tensor G4 चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसके रियर पैनल में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+48 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।