Xiaomi Redmi Note 15 5G के पांच फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास, क्या 20 हजार रुपये में बेस्ट है यह फोन?

Xiaomi Redmi Note 15 5G: Xiaomi ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी 108 MasterPixel Edition कह रही है। यह फोन दिसंबर 2024 में आए Redmi Note 14 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। दमदार प्रोसेसर, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे 20 हजार रुपये के सेगमेंट में खास बनाता है। Redmi Note 15 5G में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो इसे बाकियों से अलग बनाते हैं, लेकिन क्या यह 20 हजार रुपये की रेंज में एक बेस्ट फोन है? आइए समझते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 7 2026, 07:54 IST
कीमत और ऑफर्सImage Credit : Redmi01 / 08

कीमत और ऑफर्स

भारत में Redmi Note 15 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह कीमत 3,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद की है। इसके अलावा, ग्राहकों को YouTube Premium, Spotify Premium और Google One की फ्री मेंबरशिप भी मिल रही है।

AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइनImage Credit : Redmi02 / 08

AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट और कनेक्टिविटीImage Credit : Redmi03 / 08

सॉफ्टवेयर सपोर्ट और कनेक्टिविटी

Redmi Note 15 5G Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। साथ ही, भविष्य में Android 16 आधारित HyperOS 3 का OTA अपडेट मिलने की बात भी कही गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

108MP कैमरा बना सबसे बड़ा हाइलाइटImage Credit : Redmi04 / 08

108MP कैमरा बना सबसे बड़ा हाइलाइट

Redmi Note 15 5G का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो इस प्राइस रेंज में इसे मजबूत दावेदार बनाता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन से 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

IP66 की रेटिंगImage Credit : Redmi05 / 08

IP66 की रेटिंग

Redmi Note 15 5G को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP66 की रेटिंग मिली है। इसमें एआई फेस अनलॉक भी है। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन का कुल वजन 178g है।

Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से बेहतर परफॉर्मेंसImage Credit : Redmi06 / 08

Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से बेहतर परफॉर्मेंस

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे कंपनी पिछले जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत तक तेज मल्टीटास्किंग का दावा कर रही है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी दी गई है।

बैटरी, चार्जिंग और ऑडियो फीचर्सImage Credit : Redmi07 / 08

बैटरी, चार्जिंग और ऑडियो फीचर्स

फोन में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res Audio दिया गया है, जो मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

क्या 20 हजार में बेस्ट डील है?Image Credit : Redmi08 / 08

क्या 20 हजार में बेस्ट डील है?

108MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट Redmi Note 15 5G को 20 हजार रुपये के अंदर एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। अगर आप कैमरा और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो यह फोन इस बजट में एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!