महाऑफर: सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों तक रोज 2GB डाटा, करोड़ों ग्राहकों की हुई मौज

​Christmas Offer: क्रिसमस और नए साल के खास मौके पर तमाम कंपनियां लोगों को ऑफर्स दे रही हैं। कई कार कंपनियों ने अपनी कारों का बंपर डिस्काउंट का ऐलान तो किया ही है, वहीं कई मोबाइल कंपनियों ने भी अपने फोन पर शानदार ऑफर की पेशकश की है। इसी बीच एक टेलीकॉम कंपनी ने भी अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए ऐसा ऑफर पेश किया है जो आज तक किसी ने नहीं दिया है। यह ऑफर जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 23 2025, 09:44 IST
​BSNL का क्रिसमस बोनांजा ऑफर​Image Credit : CANVA01 / 07

​BSNL का क्रिसमस बोनांजा ऑफर​

​भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL देश की इकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। जब भी प्राइवेट कंपनियां जैसे एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया अपने प्लान महंगे करती हैं तब-तब लोगों को BSNL की याद आती है। ​

​आज भी सस्ते हैं BSNL के प्लान​Image Credit : CANVA02 / 07

​आज भी सस्ते हैं BSNL के प्लान​

​जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में BSNL अपने ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर सुविधाएं देने का दावा करती है। यही वजह है कि सीमित बजट वाले यूजर्स के बीच BSNL की लोकप्रियता बनी हुई है। कंपनी समय-समय पर नए ऑफर्स लॉन्च कर ग्राहकों को अतिरिक्त फायदे भी देती रहती है।​

​BSNL क्रिसमस बोनांजा ऑफर की शुरुआत​Image Credit : CANVA03 / 07

​BSNL क्रिसमस बोनांजा ऑफर की शुरुआत​

​अपने यूजर्स के लिए BSNL ने एक नया और खास ऑफर पेश किया है, जिसका नाम BSNL क्रिसमस बोनांजा ऑफर रखा गया है। इस ऑफर के तहत कंपनी केवल 1 रुपये में अनलिमिटेड बेनिफिट्स देने का दावा कर रही है, जिससे यह ऑफर काफी चर्चा में है।​

​सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगे अनलिमिटेड फायदे​Image Credit : CANVA04 / 07

​सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगे अनलिमिटेड फायदे​

​BSNL क्रिसमस बोनांजा ऑफर के तहत यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान मात्र 1 रुपये में दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इतनी कम कीमत में इतने फायदे मिलने के कारण यह ऑफर काफी आकर्षक माना जा रहा है।​

​किन यूजर्स को मिलेगा इस ऑफर का फायदा​Image Credit : CANVA05 / 07

​किन यूजर्स को मिलेगा इस ऑफर का फायदा​

​यह खास ऑफर केवल BSNL के नए यूजर्स के लिए है, यानी जो लोग पहली बार BSNL सिम ले रहे हैं, वही इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 1 रुपये में फ्री सिम के साथ 30 दिनों का रिचार्ज दिया जा रहा है। BSNL क्रिसमस बोनांजा ऑफर की वैधता 5 जनवरी 2026 तक रखी गई है।​

​BSNL 5G नेटवर्क पर भी तेजी से काम​Image Credit : CANVA06 / 07

​BSNL 5G नेटवर्क पर भी तेजी से काम​

​नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए BSNL लगातार काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में कई शहरों में अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया है, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। ​

5G का तोहफा जल्दImage Credit : CANVA07 / 07

5G का तोहफा जल्द

​इसके साथ ही BSNL की ओर से 5G नेटवर्क पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में BSNL यूजर्स को 5G सेवाओं का भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!