अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान थे तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। बीएसएनएल एक ऐसा प्लान लेकर है जो लंबी वैलिडिटी के साथ साथ ग्राहकों को भरपूर डेटा ऑफर कर रहा है।
बीएसएनएल के इस नए रिचार्ज प्लान ने मोबाइल यूजर्स को तो राहत दे दी है लेकिन इसने निजी टेलीकॉम कंपनियों Jio-Airtel और Vi की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी ने यह नया प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत है।
आपको बता दें कि बीएसएनएल का नया प्लान सिर्फ 599 रुपये की कीमत में आता है। अब आपको अधिक वैलिडिटी के लिए अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आइए आपको इसमें मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।
BSNL अपने ग्राहकों को इस 599 रुपये के प्लान में 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। लंबी वैलिडिटी के साथ साथ आपको प्लान में डेटा, कॉलिंग और चैटिंग के लिए फ्री एसएमएस की सुविधा दी जाती है।
BSNL ग्राहकों को इस प्लान के साथ 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। आप सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
सराकरी कंपनी का यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग ऑफर के साथ आता है। मतलब आप देश के किसी भी कोने में रहते हुए बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के कॉलिंग की सुविधा का फायदा ले सकते हैं।
इस नए सस्ते प्लान में मिलने वाले डेटा ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को कुल 210GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दे रही है। मतलब आप हर दिन 3GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
अगर आप बीएसएनएल के एक ऐसे यूजर हैं जो अधिक सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं और पूरा दिन इंटरनेट से जुड़े रहते हैं तो यह प्लान आपके लिए एक कंप्लीट पैकेज साबित होने वाला है। इससे आप इंटरनेट से जुड़े अपने पर्सनल और प्रोफेशनल काम आसानी से कर पाएंगे।