Jio Vs Airtel: महंगा होने के बाद भी 84 दिनों किसका प्लान सस्ता है? आपको किसमें फायदा है?

Jio Vs Airtel 84 Days Plan: रिचार्ज प्लान आज किसी बड़े संकट से कम नहीं हैं। देश में हर दिन मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ रही है और इसी रफ्तार से मोबाइल रिचार्ज प्लान भी महंगे हो रहे हैं। हाल ही में एयरटेल ने अपना एक प्लान बंद कर दिया है और एक 84 दिनों वाले प्लान को महंगा कर दिया है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 21 2026, 13:08 IST
Airtel ने जिस प्राइस रेंज के प्री-पेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई है, उस रेंज में Jio के पास भी एक प्री-पेड प्लान है। आइए समझते हैं कि 84 दिनों की वैधता के साथ जियो और एयरटेल में किसका प्लान सस्ता है....Image Credit : TNN01 / 07

Airtel ने जिस प्राइस रेंज के प्री-पेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई है, उस रेंज में Jio के पास भी एक प्री-पेड प्लान है। आइए समझते हैं कि 84 दिनों की वैधता के साथ जियो और एयरटेल में किसका प्लान सस्ता है....

जियो और एयरटेल दोनों के पास 899 रुपये का प्लान02 / 07

जियो और एयरटेल दोनों के पास 899 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों देश की दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं और दोनों के पास 899 रुपये का रिचार्ज प्लान है, लेकिन दोनों कंपनियों के प्लान में अलग-अलग फायदे मिलते हैं। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले आफको फायदे के बारे में जानना जरूरी है।

Jio का 899 रुपये वाला प्लान    Image Credit : TNN03 / 07

Jio का 899 रुपये वाला प्लान

रिलायंस Jio के 899 रुपये के प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है यानी पूरे तीन महीने, 84 दिनों का कोई लफड़ा नहीं। इस प्लान में कुल 200 जीबी डाटा मिलता है जिसमें हर रोज का 2 जीबी और 22 जीबी एक्स्ट्रा डाटा शामिल है। इसमें अनलिमिटेड 5G भी मिलता है।

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भीImage Credit : TNN04 / 07

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी

जियो का यह प्लान उनके लिए है जो लंबी वैधता के साथ भरपूर डाटा चाहते हैं। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और तीन महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी मिलती है। इसमें रोज 100 SMS भी मिलते हैं।

Airtel का 899 रुपये का प्लानImage Credit : TNN05 / 07

Airtel का 899 रुपये का प्लान

अब Airtel के 899 रुपये वाले प्लान की बात करें तो पहले इसकी कीमत 859 रुपये थी लेकिन अब इसकी कीमत 899 रुपये है। इसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें रोज 1.5GB डाटा मिलता है। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं।

Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शनImage Credit : TNN06 / 07

Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन

एयरटेल के इस प्लान में Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही Apollo 24/7 Circle और फ्री हेल्लोट्यून मिलता है। इसमें अनलिमिटेड 5G भी मिलता है।

किसका प्लान है बेस्ट?Image Credit : TNN07 / 07

किसका प्लान है बेस्ट?

अब यहां एक बड़ा सवाल सामने आता है कि एयरटेल और जियो दोनों के प्लान की कीमत 899 रुपये ही है तो फिर बेस्ट प्लान कौन-सा है। तो ओवरऑल जियो ही बाजी मारता है, क्योंकि जियो के प्लान में ज्यादा डाटा के साथ 6 दिनों की अधिक वैधता मिल रही है। साथ ही JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जो कि IPL के दीवानों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!