New Year से पहले मोबाइल यूजर्स की हुई मौज, एक साथ 4 रिचार्ज प्लान्स में मिल रहा है एक्स्ट्रा डेटा
BSNL Christmas Offer: स्मार्टफोन्स हमारी डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन, अगर इसमें रिचार्ज प्लान्स न हो तो यह किसी काम के नहीं। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान और कम डेटा लिमिट से परेशान है तो आपके लिए काम की खबर है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 25 2025, 17:30 IST
Image Credit : Istock01 / 07
दरअसल इस समय अधिकांश लोग अपने फोन में दो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में रिचार्ज प्लान्स काफी महंगे हो चुके हैं ऐसे में दो सिम कार्ड के लिए हर महीने महंगा प्लान लेना यूजर्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो चुका है।
Image Credit : Istock02 / 07
मोबाइल यूजर्स की इस परेशानी को काफी हद तक सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने कम किया है। बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो में ऐसे प्लान्स शामिल किए हैं जिनकी कीमत कम है और लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और ढेर सारा डेटा भी दिया जा रहा है।
Image Credit : Istock03 / 07
BSNL पहले से ही मोबाइल यूजर्स के लिए सस्ते प्लान्स ऑफर कर रही थी लेकिन अब Christmas के मौके पर कंपनी ने एक और धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया है। BSNL अपने 4 प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है।
Image Credit : Istock04 / 07
BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए Christmas ऑफर लेकर आया है और कंपनी ने इसका ऐलान अपने ऑफिशियल X हैंडल से किया है। कंपनी का यह क्रिसमस ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है। यह ऑफर 24 दिसंबर यानी आज से शुरू हुआ है जो कि सिर्फ 31 दिसंबर तक चलेगा।
Image Credit : Istock05 / 07
बीएसएनएल अपने 347 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 2GB की जगह अब हर दिन 2.5GB डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में 50 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसी तरह अब ग्राहकों को 485 रुपये वाले प्लान में भी 2GB डेटा की बजाय हर दिन 2.5GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है।
Image Credit : Istock06 / 07
अगर आप BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान खरीदते हैं तो आपको इसमें भी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इस प्लान में अब यूजर्स को डेली 2GB की बजाय हर दिन 2.5GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
Image Credit : Istock07 / 07
BSNL के पोर्टफोलियो में एक मंथली रिचार्ज प्लान भी मौजूद है जिसकी कीमत 225 रुपये है। इस प्लान में भी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को अभी तक 2.5GB डेटा मिलता था लेकिन अब क्रिसमस ऑफर में इसमें हर दिन 3GB डेटा मिलेगा। सरकारी कंपनी के इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।