BSNL ने Jio-Airtel को पीछे कर हासिल किया नंबर-1 का ताज, जानें किस लिस्ट में मारी बाजी

​BSNL Becomes Number One: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बड़ा कमाल कर दिया है। BSNL ने देश की नंबर एक और नंबर दो कंपनी Jio-Airtel को पछाड़ कर नंबर एक का ताज हासिल कर लिया है। आइए आपको बताते हैं बीएसएनएल ने किस लिस्ट में नंबर एक स्थान पाया है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 10 2026, 17:29 IST
रिलायंस जियो और एयरटेल देश की नंबर एक और नंबर दो कंपनी हैं। जियो के पास देशभर में 51 करोड़ यूजर्स तो एयरटेल के पास 41 करोड़ यूजर्स हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएस(BSNL) के पास इनसे कई गुना कम ग्राहक हैं।Image Credit : Digit01 / 07

रिलायंस जियो और एयरटेल देश की नंबर एक और नंबर दो कंपनी हैं। जियो के पास देशभर में 51 करोड़ यूजर्स तो एयरटेल के पास 41 करोड़ यूजर्स हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएस(BSNL) के पास इनसे कई गुना कम ग्राहक हैं।

ग्राहकों की संख्या में पीछे होने के बावजूद बीएसएनएल लगातार अपने यूजर्स को सस्ते और अफोर्डेबल प्लान्स ऑफर करती रही है। कंपनी यूजर्स की सहूलियत के लिए लगातार अपने नेटवर्क को भी अपग्रेड करती रही है।Image Credit : Digit02 / 07

ग्राहकों की संख्या में पीछे होने के बावजूद बीएसएनएल लगातार अपने यूजर्स को सस्ते और अफोर्डेबल प्लान्स ऑफर करती रही है। कंपनी यूजर्स की सहूलियत के लिए लगातार अपने नेटवर्क को भी अपग्रेड करती रही है।

टेलीकॉम इंडस्ट्री से रिलेटेड जब भी कोई लिस्ट जारी होती रही है तो बहुत अधिक इस बात की संभावना रहती है कि नंबर एक और दो पर जियो और एयरटेल ही होंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। BSNL ने एक मामले में जियो और एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है।Image Credit : Digit03 / 07

टेलीकॉम इंडस्ट्री से रिलेटेड जब भी कोई लिस्ट जारी होती रही है तो बहुत अधिक इस बात की संभावना रहती है कि नंबर एक और दो पर जियो और एयरटेल ही होंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। BSNL ने एक मामले में जियो और एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है।

फ्रांस की इंडिपेंडेट नेटवर्क टेस्टिंग फर्म nPerf के अनुसार सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL देशभर में फिक्स्ड लाइन इंटरनेट परफॉर्मेंस के मामले में टॉप पर रही है। सरकारी कंपनी ने यह कामयाबी फाइनेंशल ईयर 2026 में हासिल की।Image Credit : Digit04 / 07

फ्रांस की इंडिपेंडेट नेटवर्क टेस्टिंग फर्म nPerf के अनुसार सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL देशभर में फिक्स्ड लाइन इंटरनेट परफॉर्मेंस के मामले में टॉप पर रही है। सरकारी कंपनी ने यह कामयाबी फाइनेंशल ईयर 2026 में हासिल की।

आपको बता दें कि इस मामले में बीएसएनएल पिछले साल दूसरे नंबर पर थी और अब कंपनी टॉप पर पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 89,174 nPoints हासिल किए। वहीं दूसरी तरफ एयरटेल ने 74,975 nPoints और जियो ने 73,957 nPoints हांसिल किए।Image Credit : Digit05 / 07

आपको बता दें कि इस मामले में बीएसएनएल पिछले साल दूसरे नंबर पर थी और अब कंपनी टॉप पर पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 89,174 nPoints हासिल किए। वहीं दूसरी तरफ एयरटेल ने 74,975 nPoints और जियो ने 73,957 nPoints हांसिल किए।

अगर आपको नहीं मालूम है कि nPoints क्या होते हैं तो बता दें कि यह किसी भी कंपनी के असल इंटरनेट कनेक्टिविटी की क्वालिटी को मापने का पैमाना है। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी की डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लेटेंसी, ब्राउजिंग परफॉर्मेंस के आधार पर एक स्कोर दिया जाता है।Image Credit : Digit06 / 07

अगर आपको नहीं मालूम है कि nPoints क्या होते हैं तो बता दें कि यह किसी भी कंपनी के असल इंटरनेट कनेक्टिविटी की क्वालिटी को मापने का पैमाना है। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी की डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लेटेंसी, ब्राउजिंग परफॉर्मेंस के आधार पर एक स्कोर दिया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनी की फिक्स्ड लाइन डाउनलोड स्पीड में सालाना 21% की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद यह 78.5Mbps तक पहुंच गई है। वहीं इसकी अपलोड स्पीड जियो और एयरटेल के मुकाबले कहीं अधिक 75.26Mbps तक रही है।Image Credit : Digit07 / 07

रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनी की फिक्स्ड लाइन डाउनलोड स्पीड में सालाना 21% की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद यह 78.5Mbps तक पहुंच गई है। वहीं इसकी अपलोड स्पीड जियो और एयरटेल के मुकाबले कहीं अधिक 75.26Mbps तक रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!