MarQ by Flipkart का 2025 मॉडल 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 5-in-1 कन्वर्टिबल मोड और टर्बो कूल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेजी से कूलिंग प्रदान करती है। इसकी कीमत 28,990 रुपये है।
Midea का 2026 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी भी इस बजट में एक अच्छा विकल्प है। इसमें 6-in-1 कन्वर्टिबल फीचर, ऑटो इंटेलिजेंस, टर्बो मोड और PM 2.5 फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 29,990 रुपये रखी गई है।
TCL का 2026 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार एसी 7 स्टेप कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है। इसमें फास्ट कूलिंग, 4-वे स्विंग, ब्लू फिन और फंगल प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 29,940 रुपये है।
Lloyd का 2023 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी भी 30 हजार से कम कीमत में उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो विंडो एसी पसंद करते हैं। इसकी कीमत 28,590 रुपये है।
Voltas का 2025 मॉडल 1 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी भी बजट में आता है। इसमें 4-in-1 एडजस्टेबल मोड, 52 डिग्री तक कूलिंग और एंटी-डस्ट फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 27,990 रुपये है।
Whirlpool का 2025 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी भी इस लिस्ट में शामिल है। यह बेहतर कूलिंग और एनर्जी सेविंग के लिए जाना जाता है। इसकी कीमत 29,890 रुपये है।