Great Indian Festival Sale: iPhone 15 की डील्स से उठ गया पर्दा, ऑफर्स देखकर हैरान रह गए फैंस!
Amazon में दो दिन बाद साल की सबसे बड़ी Great Indian Festival Sale शुरू होने जा रही है। अगर आप इस सेल में स्मार्टफोन की खरीदारी करने वाले हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अमेजन ने स्मार्टफोन्स डील्स से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ग्राहकों को iPhones को सबसे कम कीमत में सेल करने वाली है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 20 2025, 16:49 IST
Image Credit : Digit/iStock01 / 09
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में दो दिन बाद साल की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival Sale शुरू होने जा रही है। अगर आप अमेजन की इस मेगा सेल में खरीदारी करने वाले हैं तो आपके लिए धमाकेदार खबर है।
Image Credit : Digit/iStock02 / 09
Amazon ने Great Indian Festival Sale में मिलने वाले ऑफर्स और डील्स से पर्दा उठा दिया है। कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों को इस फेस्टिव सीजन में धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर्स देने वाले हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेस्ट में ग्राहकों को तगड़े ऑफर्स मिलने वाले हैं।
Image Credit : Digit/iStock03 / 09
Great Indian Festival Sale में अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले ही iPhone मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर का खुलासा कर दिया है। इस सेल में iPhone 15 को कंपनी अब तक की सबसे कम कीमत में सेल करने जा रही है।
Image Credit : Digit/iStock04 / 09
अगर आप आईफोन्स के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके पास खरीदारी करने का शानदार मौका है। अमेजन की सेल में आप 70 हजार रुपये की कीमत में मिलने वाले आईफोन 15 को 40 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकेंगे। आइए आपको अमेजन की सेल में iPhone 15 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Image Credit : Digit/iStock05 / 09
सबसे पहले आपको बता दें कि iPhone 15 के बेस वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। कंपनी अभी ग्राहकों को इस वेरिएंट पर 14% का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 59,900 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप दो दिन का और इंतजार करते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन उम्मीद से भी ज्यादा कम कीमत में मिल जाएगा।
Image Credit : Digit/iStock06 / 09
अमेजन अपनी Great Indian Festival Sale के दौरान ग्राहकों को iPhone 15 पर छप्परफाड़ डिस्काउंट देने जा रहा है। कंपनी अभी iPhone 15 को 59,900 रुपये में सेल कर रहा है लेकिन दो दिन बाद यह सेल ऑफर्स में सिर्फ 43,749 रुपये का मिलने वाला है। इस कीमत में यह पहली बार सेल किया जाने वाला है।
Image Credit : Digit/iStock07 / 09
अगर आप अमेजन के प्राइम मेंबर हैं तो आप 22 तारीख से ही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। 22 तारीख से iPhone 15 के बेस वेरिएंट में आपके सीधे-सीधे करीब 16 हजार रुपये बचने वाले हैं। इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा लेकर इसे और भी कम कीमत में खरीद पाएंगे।
Image Credit : Digit/iStock08 / 09
iPhone 15 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले मिलती है जिसमें प्रोटेक्शन के लिए Ceramic Shield glass दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स यह iOS 17 पर रन करेगा। इसमें आपको Apple A16 Bionic चिपसेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें कंपनी ने 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है।
Image Credit : Digit/iStock09 / 09
फोटग्रॉफी के लिए iPhone 15 में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें कंपनी ने 48+12 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3349mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।