Airtel ने दिया बड़ा झटका, 40 रुपये महंगा कर दिया 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान

Airtel 84 Days Recharge Plan: देश में इस वक्त तीन ही प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें Airtel, जियो और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। BSNL सरकारी कंपनी है लेकिन उसके हालात ठीक नहीं हैं। ऐसे में निजी टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर रिचार्ज प्लान को लेकर मनमानी करती रहती हैं। अब Airtel ने चुपके से अपने 84 दिनों वाले प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 20 2026, 09:03 IST
चुपके से महंगा किया प्लानImage Credit : Airtel01 / 08

चुपके से महंगा किया प्लान

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में एक बार फिर बदलाव कर दिया है।

799 रुपये वाला प्लान हुआ गायब02 / 08

799 रुपये वाला प्लान हुआ गायब

​कंपनी ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के 84 दिन की वैधता वाले 859 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। इसके साथ ही 700 से 800 रुपये की रेंज में आने वाला 799 रुपये का प्लान भी हटा दिया गया है।

क्या मिलते हैं 899 रुपये वाले प्लान में03 / 08

क्या मिलते हैं 899 रुपये वाले प्लान में

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक Airtel का नया 899 रुपये वाला Truly Unlimited प्लान ग्राहकों को कई सुविधाएं देता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग) की सुविधा मिलती है।

रोज 1.5GB डेटाImage Credit : Airtel04 / 08

रोज 1.5GB डेटा

इसके अलावा इसमें रोजाना 100 SMS और प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps तक रह जाती है, जिससे बेसिक ब्राउजिंग ही संभव हो पाती है।

Airtel RewardsImage Credit : Airtel05 / 08

Airtel Rewards

इस प्लान के साथ यूजर्स को Airtel Rewards का भी फायदा मिलता है। इसमें 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन, स्पैम कॉल और SMS के लिए अलर्ट और फ्री Hellotunes जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यूजर्स हर 30 दिन में एक नया हेलोट्यून सेट कर सकते हैं।

गायब हुआ पुराना कैशबैक ऑफरImage Credit : Airtel06 / 08

गायब हुआ पुराना कैशबैक ऑफर

पहले 859 रुपये वाले प्लान में RewardsMini सब्सक्रिप्शन भी मिलता था, जिसके तहत हर महीने 80 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता था। हालांकि, नए 899 रुपये वाले प्लान में यह बेनिफिट अब दिखाई नहीं दे रहा है। कंपनी की ओर से इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

अब 84 दिन के प्लान की नई कीमतेंImage Credit : Airtel07 / 08

अब 84 दिन के प्लान की नई कीमतें

इस बदलाव के बाद Airtel के 84 दिन की वैधता वाले प्लान्स में एंट्री-लेवल कीमत अब 899 रुपये हो गई है, जिसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता है। इसके बाद 929 रुपये का प्लान आता है, जो 90 दिनों की वैधता के साथ समान डेटा बेनिफिट देता है।

Airtel का यह कदम सीधे तौर पर यूजर्स के खर्च को बढ़ाने वाला है। बिना घोषणा के किए गए इस बदलाव से साफ है कि आने वाले समय में टेलीकॉम टैरिफ में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।Image Credit : Airtel08 / 08

Airtel का यह कदम सीधे तौर पर यूजर्स के खर्च को बढ़ाने वाला है। बिना घोषणा के किए गए इस बदलाव से साफ है कि आने वाले समय में टेलीकॉम टैरिफ में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!