Airtel का पूरे 30 दिन चलने वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Airtel के पास रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। कंपनी अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। अब एयरटेल एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 28 2026, 12:10 IST
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनीImage Credit : Digit/Airtel01 / 08

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 40 करोड़ यूजर्स हैं। एयरटेल के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

28 दिन वाला अब नहीं लेना पड़ेगाImage Credit : Digit/Airtel02 / 08

28 दिन वाला अब नहीं लेना पड़ेगा

एयरटेल अपने ग्राहकों को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही तरह के प्लान्स ऑफर करती है। अगर आप एक नया रिचार्ज प्लान खरीदने वाले हैं तो आपेक लिए गुड न्यूज है। अब आपको 28 दिन वाला प्लान नहीं लेना पड़ेगा।

पूरे एक महीने की वैलिडिटीImage Credit : Digit/Airtel03 / 08

पूरे एक महीने की वैलिडिटी

एयरटेल की लिस्ट में अभी तक 28 दिन वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स थे। लेकिन अब कंपनी यूजर्स के लिए 30 दिन तक चलने वाला प्लान भी लेकर आ गई है। अगर आप पूरे एक महीने की वैलिडिटी चाहते हैं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं।

सस्ता प्लान खत्म करेगा बड़ी टेंशनImage Credit : Digit/Airtel04 / 08

सस्ता प्लान खत्म करेगा बड़ी टेंशन

आपको बता दें कि एयरटेल अपने ग्राहकों को 355 रुपये का एक शानदार प्लान ऑफर करता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो 28 दिन वाला रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना चाहते हैं।

30 दिन वाले प्लान में ढेर सारे ऑफर्सImage Credit : Digit/Airtel05 / 08

30 दिन वाले प्लान में ढेर सारे ऑफर्स

एयरटेल के इस प्लान के फायदे की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को 355 रुपये में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ पूरे देश में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। आप जितनी मर्जी हो बातें करें। इसके साथ ही आपको पूरी वैलिडिटी के लिए 300 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं।

अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ढेर सारा डेटाImage Credit : Digit/Airtel06 / 08

अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ढेर सारा डेटा

30 दिन तक चलने वाले इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही दूसरे कई ऑफर्स भी मिलते हैं। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को भरपूर इंटरनेट डेटा भी देती है। आप प्लान में कुल 25GB डेटा ऑफर किया जाता है।

बिना किसी लिमिट के मिलेगा डेटाImage Credit : Digit/Airtel07 / 08

बिना किसी लिमिट के मिलेगा डेटा

मोबाइल यूजर्स के लिए गुड न्यूज यह है कि 25GB का यह डेटा बिना किसी डेली लिमिट के साथ आता है। मतलब आप चाहें तो पूरे डेटा को 30 दिन तक चलाइए या फिर इसे एक ही दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

सस्ते प्लान में 4 हजार रुपये का फायदाImage Credit : Digit/Airtel08 / 08

सस्ते प्लान में 4 हजार रुपये का फायदा

Airtel इस अपने ग्राहकों को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। प्लान में आपको 12 महीने के लिए 4 हजार रुपये की कीमत का Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको 5 रुपये का टॉक टाइम भी ऑफर किया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!