55 इंच Smart TV की कीमत हुई धड़ाम, LG, Samsung, Sony, Xiaomi में 61% तक का हुआ Price cut
55 inch Smart TV Discount Offer: फ्लिपकार्ट ने 2026 की पहली सबसे बड़ी सेल में 55 इंच की स्मार्ट टीवी की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अभी आप LG, Samsung, OnePlus, Sony, Realme, Xiaomi, Redmi और Acer जैसे ब्रैंड की स्मार्ट टीवी को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 17 2026, 17:26 IST
Image Credit : IStock01 / 09
फ्लिपकार्ट में इस समय Republic Day Sale चल रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को इस सेल में स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज और दूसरे होम अप्लायंसेस में धमाकेदार डील्स दे रहा है। अगर आप अपने घर के स्मार्ट टीवी को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह परफेक्ट समय है।
Image Credit : IStock02 / 09
Republic Day Sale के लाइव होने के बाद आप LG, Sasmung, OnePlus, Sony, Realme, Xiaomi, Redmi, Acer, Thomson, Onida और VW जैसे प्रीमियम ब्रैंड के 55 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी को आप बेहद अफोर्डेबल कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock03 / 09
फ्लिपकार्ट के डिस्काउंट ऑफर में आप इस समय 40 इंच से लेकर 55 इंच तक के गूगल एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए आपको Republic Day Sale में स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले कुछ तगड़े डिस्काउंट ऑफर की जानकारी देते हैं।
Image Credit : IStock04 / 09
Xiaomi 55 inch Smart TV Offer: शॉओमी के 55 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 62,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। रिपब्लिक डे सेल के मौके पर फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 47% का डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे अभी सिर्फ 32,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। शाओमी के स्मार्ट टीवी पर आपको 6650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
Image Credit : IStock05 / 09
Realme 55 inch Smart TV Offer: रियलमी की 55 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट पर 65,399 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। गणतंत्र दिवस सेल के मौके पर अभी फ्लिपकार्ट ग्राहकों को रियलमी की बड़ी टीवी पर फ्लैट 60% का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 25,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। रियलमी की 55 इंच स्मार्ट टीवी में आपको QLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा।
Image Credit : IStock06 / 09
TCL 55 inch Smart TV Offer: फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर से टीसीएल ब्रैंड के स्मार्ट टीवी पर बड़ी कटौती की है। फ्लिपकार्ट में TCL के 55 इंच स्मार्ट टीवी को 84,590 रुपये में लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ग्राहकों को रिपब्लिक डे सेल ऑफर में इस बड़े साइज के टीवी पर फ्लैट 61% का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद आप इस स्मार्ट टीवी को आप सिर्फ 32,990 रुपये में खरीद सकेंगे।
Image Credit : IStock07 / 09
Motorola 55 inch Smart TV Offer: अगर आप मोटोरोला की 55 इंच स्मार्ट टीवी को खरीदना चाहते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट में धमाकेदार डील मिलने वाली है। मोटोरोला की 55 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 59,899 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी आप इसे 51% की छूट के साथ सिर्फ 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में आपको 48W का साउंड आउटपुट मिलेगा।
Image Credit : IStock08 / 09
LG AI 55 inch Smart TV Offer: एलजी एक प्रीमियम ब्रैंड है जिसके बड़े साइज के स्मार्ट टीवी काफी महंगे आते हैं। हालांकि फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में आप LG की 55 इंच स्मार्ट टीवी को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। एलजी के 55 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 66,290 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अभी कंपनी इस ब्रैंड पर 39% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock09 / 09
VW Pro 55 inch Smart TV Offer: VW के 55 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 59,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। Republic Day Sale Offer में कंपनी ग्राहकों को इस स्मार्ट टीवी पर 58% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। आप अभी इस स्मार्ट टीवी को सिर्फ 24,999 रुपये में खरीदकर घर ले जाएंगे।