Jana Nayagan box office Day 12: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई को निर्माताओं द्वारा रिलीज की गई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बाद से ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 'जना नायगन' को 12 दिन हो गए हैं। खास बात यह है कि थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' ने 300 करोड़ रुपये का क्लब जॉइन कर लिया है। दूसरी हफ्ते में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। आइए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये छाप चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: '60 से 70 लोग, एक कमोड और गंदगी...' Salman Khan ने सुनाई जेल की आपबीती)
300 करोड़ी बनी विजय की 'जना नायगन'
ट्रेड ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' ने 12वें दिन भारत में लगभग 3.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह कमाई 3,943 शोज से हुई है। इस मूवी ने इंडिया में अब तक नेट कलेक्शन 179.45 करोड़ रुपये किया है। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन अब 209.35 करोड़ रुपये हो गया है। रविवार को फिल्म ने 10.70 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। सोमवार को भले ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। विदेश में फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए। इससे इसकी इंटरनेशनल ग्रॉस कमाई अब 92 करोड़ रुपये हो गई। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 301.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ajith Kumar की 64वीं फिल्म का टाइटल होगा 'DareDevil', अधिक रविचंद्रन करेंगे डायरेक्ट)
थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' ने एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'थेरी' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही 'थुप्पक्की' को विजय की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। इसके अलावा यह 'बिगिल' को पार करके विजय के करियर की चौथी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियामणि और सुनील सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
