Alexa या Google Nest जैसे स्मार्ट स्पीकर्स से घर को स्मार्ट बनाने में मदद मिलती है। ये न केवल म्यूजिक प्ले करते हैं बल्कि रिमाइंडर सेट करने, वेदर अपडेट देने, स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करने जैसे काम भी करते हैं। आप 1,000 रुपये की शुरुआती कीमत में स्मार्ट स्पीकर खरीद सकते हैं।
स्मार्टबैंड या वॉच को भी गिफ्ट किया जा सकता है। मार्केट में कई कंपनियां कम कीमत में भी फिटनेस ट्रैकर उपलब्ध करा रही हैं। वहीं इसके अलावा Fitbit, Apple Watch या Samsung Galaxy Fit जैसे फिटनेस ट्रैकर गिफ्ट करने का आइडिया काफी अच्छा है। ये हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं। फिटनेस ट्रैकर को आप 3 हजार की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।
आजकल हर किसी को बैटरी बैकअप की जरूरत होती है, और एक अच्छा पावर बैंक बहुत ही काम का गिफ्ट हो सकता है। यह खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं या जिनका दिनभर फोन यूसेज ज्यादा होता है। कॉम्पैक्ट साइज का पावर बैंक गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
म्यूजिक लवर्स के लिए ईयरबड्स अच्छा ऑप्शन है। ये म्यूजिक और कॉलिंग के लिए बेहद आरामदायक होते हैं और हर एज ग्रुप के लिए अच्छे रहते हैं। इसके अलावा आप कॉम्पैक्ट स्पीकर भी गिफ्ट कर सकते हैं।
घर की सुरक्षा के लिए स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा बहुत जरूरी हो गया है। ये आसानी से मोबाइल से कनेक्ट हो जाते हैं और रियल-टाइम में घर का स्टेटस चेक करने की सुविधा देते हैं। ऐसे में स्मार्ट होम सिक्योरिटी कैमरा भी गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन है।