सिर्फ 7 रुपये में रोज 2.6GB डाटा, किसी और कंपनी के पास नहीं है ऐसा प्लान

अगर आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अहम अपडेट है। कंपनी का सालाना “Bharat Connect 26” प्लान अब सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। यह खास ऑफर 24 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में जो ग्राहक कम कीमत में पूरे साल की सुविधा चाहते हैं, उनके पास रिचार्ज करने का यह शानदार मौका है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 24 2026, 10:44 IST
कब तक मिलेगा यह प्लान?Image Credit : BSNL01 / 07

कब तक मिलेगा यह प्लान?

BSNL ने इस प्लान को लिमिटेड पीरियड ऑफर के रूप में पेश किया था। कंपनी के मुताबिक 24 फरवरी 2026 के बाद यह ऑफर बंद हो जाएगा। इसके बाद यह प्लान दोबारा उपलब्ध होगा या नहीं, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए अभी निर्णय लेना बेहतर हो सकता है।

प्लान की कीमत और मिलने वाले फायदेImage Credit : BSNL02 / 07

प्लान की कीमत और मिलने वाले फायदे

2626 रुपये की कीमत वाले इस वार्षिक प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.6GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इतना ही नहीं, हर दिन 100 SMS भी शामिल हैं।

365 दिनों की टेंशन खत्मImage Credit : BSNL03 / 07

365 दिनों की टेंशन खत्म

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की वैधता है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं रहती। यही वजह है कि इसे जियो और एयरटेल जैसे निजी ऑपरेटरों के प्लान के मुकाबले किफायती विकल्प माना जा रहा है।

क्या यह प्लान सच में सस्ता है?Image Credit : BSNL04 / 07

क्या यह प्लान सच में सस्ता है?

अगर 2626 रुपये को 12 महीनों में बांटें तो खर्च करीब 219 रुपये प्रतिमाह बैठता है। यानी प्रतिदिन लगभग 7 रुपये से भी कम में 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है। इस हिसाब से यह प्लान वैल्यू फॉर मनी माना जा सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा डेटा का उपयोग करते हैं।

रिचार्ज कैसे करें?Image Credit : BSNL05 / 07

रिचार्ज कैसे करें?

इस प्लान को आप BSNL की आधिकारिक वेबसाइट, BReX (BSNL Recharge Experience) चैटबोट, नजदीकी रिटेलर या BSNL स्टोर के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह ऑफर तय तारीख के बाद उपलब्ध नहीं रहेगा।

नेटवर्क विस्तार और भविष्य की तैयारीImage Credit : BSNL06 / 07

नेटवर्क विस्तार और भविष्य की तैयारी

BSNL देशभर में अपने 4G नेटवर्क को मजबूत करने में जुटी है और 5G सेवा की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। ऐसे में लंबी अवधि वाला यह प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो सरकारी टेलीकॉम सेवा के साथ जुड़े रहना चाहते हैं।

किन यूजर्स के लिए है सही विकल्प?Image Credit : BSNL07 / 07

किन यूजर्स के लिए है सही विकल्प?

यदि आप बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं, रोजाना 2–3GB डेटा की जरूरत है, सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं या अपने सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि ध्यान रखें कि 24 फरवरी 2026 के बाद यह ऑफर बंद हो सकता है, इसलिए समय रहते फैसला करना जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!