अंडर-19 विश्व कप में अब बड़ा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान का मैच कब है

IND U19 vs PAK U19 Match Date And Time: अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 (Under-19 Cricket World Cup 2026) में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अब तक अपने सभी चार मुकाबले जीत लिए हैं। सुपर सिक्स राउंड के पहले मुकाबले में मेजबान ज़िम्बाब्वे को शिकस्त देकर भारत ने अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। अब सबकी नजरें उस मुकाबले पर हैं जिसका बेसब्री से इंतजार था, हम बात कर रहे हैं भारत-पाकिस्तान मैच। भारत और पाकिस्तान (India Under-19 vs Pakistan Under-19) की युवा टीमों के बीच अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हुआ है, क्योंकि दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अलग-अलग समूह में थीं। अब दोनों टीमें सुपर-6 राउंड में हैं और बड़ी टक्कर होने वाली है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jan 28 2026, 16:24 IST
भारत-पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैचImage Credit : X/ACC01 / 08

भारत-पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैच

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अब युवा टीम इंडिया का अगला मुकाबला बड़ा और दिलचस्प होने वाला है। एक ऐसा मुकाबला जिसका हर क्रिकेट फैन को इंतजार रहता है। आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीमें। यहां जानिए अंडर-19 विश्व कप में सुपर-6 राउंड का ये मुकाबला कब व कहां खेला जाएगा और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें।

भारतीय अंडर-19 टीम का शानदार सफरImage Credit : Instagram/Ayushmhatre02 / 08

भारतीय अंडर-19 टीम का शानदार सफर

अंडर-19 विश्व कप 2026 में अब तक टीम इंडिया का सफर शानदार रहा है। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीते और उसके बाद सुपर सिक्स राउंड में आते ही मेजबान ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बहुत बड़ी जीत दर्ज करके इस राउंड की शुरुआत की है।

अब तक भारत ने किसे-किसे हराया हैImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0903 / 08

अब तक भारत ने किसे-किसे हराया है

भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप के सबसे पहले वनडे मैच में अमेरिका को 6 विकेट से मात दी, उसके बाद दूसरे ग्रुप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज कर ली। फिर ग्रुप चरण के तीसरे व अंतिम मैच में न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। सुपर सिक्स राउंड में पहुंचकर भारत ने अपने पहले मैच में टूर्नामेंट की मेज़बान ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 204 रनों की बड़े अंतर से शिकस्त देने में सफलता हासिल की।

भारत का U19 वर्ल्ड कप में अगला मैच किससेImage Credit : Instagram/CricketWorldCup04 / 08

भारत का U19 वर्ल्ड कप में अगला मैच किससे

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का अब अगला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम से होना है। पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ रन चेज को धीमा करते हुए नेट रन रेट ऐसा कर दिया कि वो और जिम्बाब्वे सुपर सिक्स में पहुंचे, जबकि स्कॉटलैंड बाहर हो गया। इससे क्रिकेट जगत में रन रेट में हेराफेरी करने विवाद भी उठा था।

कब होगा भारत और पाकिस्तान का अंडर 19 मैचImage Credit : Instagram/CricketWorldCup05 / 08

कब होगा भारत और पाकिस्तान का अंडर 19 मैच

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 विश्व कप टीमों के बीच अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप मुकाबला अगले महीने का आगाज होगा, यानी ये मैच 1 फरवरी (रविवार) को आयोजित किया जाना है जब पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर टिक जाएंगी।

कहां होगा इंडिया पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मुकाबलाImage Credit : Instagram/CricketWorldCup06 / 08

कहां होगा इंडिया पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मुकाबला

भारत ने अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहते हुए क्वालीफाई किया, जबकि पाकिस्तान ग्रुप चरण में दूसरे नंबर पर रहा था। अब दोनों टीमों का मैच 1 फरवरी, रविवार को जिम्बाब्वे के बुलावायो में स्थित क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

किस समय होगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप मैचImage Credit : Instagram/ACC07 / 08

किस समय होगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच

अंडर-19 विश्व कप का सबसे चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान का ही होगा। ये मैच बुलावायो में 1 फरवरी 2026 को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से खेला जाना है।

दोनों टीमों के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंImage Credit : Instagram08 / 08

दोनों टीमों के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले में फैंस की नजरें दोनों टीमों के जिन खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं, वो हैं भारत के वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू और हेनिल पटेल। जबकि पाकिस्तान टीम के शानदार बल्लेबाज समीन मिन्हास और कप्तान फरहान यूसुफ से उनकी टीम को उम्मीदें रहेंगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!