टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली का टी20 में जमकर बल्ला चलता है। उन्होंने 2014 में वर्ल्ड टी20 में 6 मैचों में कुल 319 रन बनाए थे।
भारतीय टी20 के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी टी20 में रन बनाने में माहिर हैं। उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में 257 रन बनाए थे। वे रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में 239 रन बनाए थे। वे रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का भी टी20 फॉर्मेट में जमकर बल्ला चलता था। उन्होंने 2007 में 7 मैचों में कुल 227 रन बनाए थे। वे रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।
भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल भी टी20 फॉर्मेट में जमकर रन बनाते हैं। उन्होंने 2019-20 में टी20 सीरीज में 5 मैचों में कुल 224 रन बनाए थे। वे रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं।