Top 7 TV Gossips: हर्षद अरोड़ा की शादी की झलक आई सामने, ईशा नहीं ये कंटेस्टेंट बनी विवियन की पत्नी की फेवरेट

Top 7 TV Gossips 12 December 2024: टीवी का गलियारा हमेशा ही बड़ी-बड़ी खबरों से भरा रहता है। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जहां एक तरफ विवियन डीसेना की पत्नी ने चुम दरांग को अपना पसंदीदा बताया है। वहीं दूसरी ओर हर्षद अरोड़ा की शादी की झलक सामने आई है।

12 दिसंबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
01 / 08

12 दिसंबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 12 December 2024: टीवी इंडस्ट्री से हमेशा ही चटपटी और मसालेदार खबरें सुनने को मिलती हैं। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही है। टीवी का गलियारा बड़ी खबरों से भरा हुआ है, जो लोगों को हैरान भी कर सकती है और खुश भी। जहां एक तरफ हर्षद चोपड़ा के फैन ने टैटू में उनकी तस्वीर अपने चेस्ट पर बनवाई है। वहीं दूसरी ओर हर्षद अरोड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं और उनकी शादी की झलक भी सामने आई है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं।और पढ़ें

दलजीत कौर ने की गुटखा कंपनियों को बंद करने की मांग
02 / 08

दलजीत कौर ने की गुटखा कंपनियों को बंद करने की मांग

दलजीत कौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजियों के सामने गुटखा कंपनी को बंद करने की मांग करती दिखाई दीं। दलजीत कौर ने वीडियो में कहा, "ये क्यों कहा जाता है कि गुटखा मत खाओ, इससे नुकसान पहुंचता है। सरकार को सीधे इन कंपनियों पर रोक लगानी चाहिए।"

सिद्धार्थ शुक्ला की याद में अभिषेक कुमार ने शेयर की फोटो
03 / 08

सिद्धार्थ शुक्ला की याद में अभिषेक कुमार ने शेयर की फोटो

सिद्धार्थ शुक्ला की आज 44वीं जयंती है। इस मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं अब एक्टर अभिषेक कुमार ने सिद्धार्थ शुक्ला संग अपनी एक फोटो शेयर की है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं अभिषेक शर्मा मूवी में सपोर्टिंग कलाकार थे।और पढ़ें

हर्षद चोपड़ा के फैन ने चेस्ट पर बनवाया एक्टर का टैटू
04 / 08

हर्षद चोपड़ा के फैन ने चेस्ट पर बनवाया एक्टर का टैटू

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर हर्षद चोपड़ा की फैन फॉलोइंग से हर कोई वाकिफ है। लेकिन हाल ही में एक महिला ने एक्टर के लिए टैटू बनवाकर अपना प्यार जाहिर किया है। महिला ने हर्षद चोपड़ा का टैटू चेस्ट पर बनवाया, जिससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 गाउन पहन प्यारी लगीं एलिस कौशिक
05 / 08

गाउन पहन प्यारी लगीं एलिस कौशिक

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गाउन पहन बेहद प्यारी लगीं। एलिस कौशिक की इस फोटो को देख फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

बालिका वधू एक्टर समृद्ध बावा के सिर से उठा पिता का साया
06 / 08

'बालिका वधू' एक्टर समृद्ध बावा के सिर से उठा पिता का साया

'बालिका वधू' एक्टर समृद्ध बावा के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी पोस्ट शेयर कर दी है। समृद्ध बावा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "सभी लोगों की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का बहुत-बहुत शुक्रिया। पापा ने लड़ाई की। लेकिन अब वह अच्छी जगह पहुंच गए हैं। ओम शांति।"

विवियन डीसेना की पत्नी ने चुम दरांग को बताया फेवरेट
07 / 08

विवियन डीसेना की पत्नी ने चुम दरांग को बताया फेवरेट

टीवी एक्टर विवियन डीसेना की पत्नी ने चुम दरांग को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया। उनका कहना था कि चुम और विवियन डीसेना का बॉन्ड 'बिग बॉस 18' में उन्हें काफी पसंद आया। अगर विवियन डीसेना के बाद कोई कंटेस्टेंट उनका फेवरेट है तो वह चुम दरांग हैं।

हर्षद अरोड़ा की शादी की पहली झलक आई सामने
08 / 08

हर्षद अरोड़ा की शादी की पहली झलक आई सामने

टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा, मुस्कान राजपूत संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हर्षद अरोड़ा की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह दूल्हे राजा के लुक में नजर आए। हर्षद अरोड़ा फोटो में स्टेज पर दोस्तों के साथ दिखाई दिये।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited