अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अचानक संन्यास लेने का दौर शुरू हो गया है और खिलाड़ी अपने निजी जीवन पर भी ज्यादा फोकस कर रहे हैं और समय से पहले ही संन्यास ले रहे हैं। हालांकि वे टी20 लीग मैच जरूर खेल रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।
रोहित शर्मा के बाद चेज मास्टर विराट कोहली ने भी अपने सबसे पसंदीदा फॉर्मेंट टेस्ट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके रिटायरमेंट ने सभी को हैरान कर दिया।
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने भी हाल ही में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मेक्सवेल ने वनडे फॉर्मेंट को अलविदा कह दिया है। वे हालांकि अभी भी टी20 खेलते रहेंगे।
द.अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हेनरी क्लासेन ने भी अपने करियर को समाप्त करने का फैसला किया है। क्लासेन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट को अलविदा कह दिया है।