विराट कोहली बड़े T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब, क्या IPL 2026 में कर पाएंगे पूरा

Virat Kohli World Record: विराट कोहली ने बेशक पिछले एक साल से टी20 क्रिकेट नहीं खेला था, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 19वें संस्करण में उतरते ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने एक बार फिर सबको उनका मुरीद बना दिया। आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले ही मैच में विराट ने अर्धशतक लगाया और अब लखनऊ के खिलाफ मैच में वो अर्धशतक लगाने से सिर्फ एक रन से जरूर चूके लेकिन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ओरेंज कैप (Orange Cap) पर कब्जा जरूर जमा लिया। अब विराट कोहली धीरे-धीरे एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब बढ़ रहे हैं। सवाल ये है कि क्या वो इसी आईपीएल सीजन में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 16 2026, 11:41 IST
विराट कोहली किस वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हैंImage Credit : BCCI/IPL01 / 08

विराट कोहली किस वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हैं

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से वो इस फॉर्मेट से दूर रहे हैं। आईपीएल 2025 में वो खेले और उसके बाद से एक साल तक वो सिर्फ कुछ चुनिंदा वनडे मैचों में ही खेले। बेशक टी20 का अभ्यास छूट गया था, लेकिन जब किंग कोहली इस फॉर्मेट में आईपीएल 2026 के जरिए लौटे हैं तो अब सबकी नजरें किस विश्व रिकॉर्ड पर टिक गई है, यहां जानते हैं।

विराट कोहली ने खेली एक और बेहतरीन पारीImage Credit : BCCI/IPL02 / 08

विराट कोहली ने खेली एक और बेहतरीन पारी

विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 23वें मैच में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक और बेहतरीन पारी खेली। लखनऊ को 146 रनों पर समेटने के बाद 147 रनों के टारगेट का पीछा करने के दौरान विराट अर्धशतक से चूक गए लेकिन अपनी 49 रनों की पारी से उन्होंने टीम को जीत की ओर अग्रसर कर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की चौथी जीतImage Credit : BCCI/IPL03 / 08

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की चौथी जीत

RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मैच में 29 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से हराते हुए 5 मैचों में अपनी चौथी जीत हासिल की। इसके साथ ही अब वे आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

अगर अर्धशतक लगाते विराट तोImage Credit : BCCI/IPL04 / 08

अगर अर्धशतक लगाते विराट तो

विराट कोहली अगर लखनऊ के खिलाफ एक रन और बना लेते और अपना अर्धशतक पूरा कर लेते तो ये उनके टी20 करियर का 108वां अर्धशतक हो जाता। खैर अभी भी वो एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हैं, क्या है ये रिकॉर्ड।

किस वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हैं किंग कोहलीImage Credit : BCCI/IPL05 / 08

किस वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हैं किंग कोहली

भारतीय क्रिकेट व आरसीबी के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास (अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट मिलाकर) में 107 अर्धशतक लगाए हैं। वो दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं और ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनको अब बस कुछ और अर्धशतक चाहिए।

किसके नाम है विश्व रिकॉर्ड, विराट हैं कितना दूरImage Credit : Instagram/DavidWarner3106 / 08

किसके नाम है विश्व रिकॉर्ड, विराट हैं कितना दूर

फिलहाल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है जिन्होंने 435 टी20 पारियों में 116 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, विराट अब तक सिर्फ 402 पारियों में 107 अर्धशतक लगा चुके हैं। वॉर्नर इस समय ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और विराट को इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करनी है तो 9 अर्धशतक लगाने होंगे, जबकि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 10 अर्धशतक लगाने होंगे।

क्या इस IPL में विराट तोड़ पाएंगे विश्व रिकॉर्डImage Credit : BCCI/IPL07 / 08

क्या इस IPL में विराट तोड़ पाएंगे विश्व रिकॉर्ड

विराट कोहली को अगर इसी आईपीएल सीजन में डेविड वॉर्नर के सर्वाधिक टी20 अर्धशतकों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ना है तो उनको तकरीबन हर अगले मैच में 50 रन पूरे करने होंगे, अगर टीम प्लेऑफ या फाइनल तक पहुंची तो आसार और बढ़ जाएंगे। ये राह बेहद मुश्किल है और कुछ ऐसा लगातार कमाल विराट को करके दिखाना होगा जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं किया।

वरना करना होगा इतना इंतजारImage Credit : Instagram/RCB08 / 08

वरना करना होगा इतना इंतजार

अगर विराट कोहली आईपीएल 2026 में डेविड वॉर्नर का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहते हैं तो फिर उनको पूरा एक साल इंतजार करना होगा, क्योंकि वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या किसी अन्य विदेशी टी20 लीग में खेलते नहीं हैं, ऐसे में इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उनको आईपीएल 2027 तक इंतजार करना होगा। उसी साल आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन भी होना है जिसमें विराट खेलते नजर आने वाले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!