Sam Neill Died: आज मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबरें सामने आई हैं। एक तरफ दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन हो गया, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया। जुरासिक पार्क (Jurassic Park) में डॉ. एलन ग्रांट का यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर सैम नील (Sam Neill) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर ने दुनियाभर के फैंस और सितारों को गहरा सदमा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई मशहूर स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं और उनकी शानदार फिल्मों और अभिनय को याद कर रही हैं। आखिर सैम नील का निधन कैसे हुआ और आइए इस रिपोर्ट में जानते है...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Pyarelal Sharma की वाइफ Sunila Sharma ने दुनिया को कहा अलविदा, लोगों ने जताया दुख)
सैम नील का निधन
सैम नील को साल 2022 में स्टेज-3 एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम की एक ब्लड कैंसर बीमारी का पता चला था। उन्होंने लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ाई लड़ी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खुद बताया था कि वह कैंसर से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने दुनियाभर के फैंस को दुखी कर दिया। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारी दुख के साथ हम यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि सैम नील का सोमवार, 13 जुलाई को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया।" बयान में आगे लिखा गया कि सैम अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने पूरे सम्मान और शांति के साथ दुनिया को अलविदा कहा। परिवार ने यह भी बताया कि उनका निधन अचानक हुआ, लेकिन उन्हें इस बात का सुकून है कि सैम कैंसर से जीत गए थे।

सैम नील का निधन (pic credit-instagram)
करोड़ों के मालिक थे सैम नील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम नील की कुल संपत्ति करीब 18 मिलियन डॉलर थी। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, टीवी शो, विज्ञापनों और दूसरे बिजनेस से आया था। सैम नील ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। अभ सभी लोग सोशल मीडिया पर सैम नील की मौत पर दुख जता रहे हैं।
