Alok Nath Living This Life After MeToo Allegations: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले आलोक नाथ हाल ही में चर्चा में आ गए हैं। आलोक नाथ ने इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त काम और एक्टिंग से खूब वाहवाही बटोरी है। उन्होंने कई हिट सीरियल्स और मूवीज दी हैं। लेकिन 2018 में आलोक नाथ की जिंदगी ही पूरी तरह बदल गई। आलोक नाथ के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे, जिसने उनकी छवि को ही पलटकर रख दिया। वहीं 'मीटू' के आरोपों के बाद आलोक नाथ कैसी जिंदगी जी रहे हैं? इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रूबरू कराएंगे।
आलोक नाथ ने 1982 में फिल्म 'गांधी' के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म ऑस्कर में भी जीत दर्ज कर चुकी है। इसके बाद आलोक नाथ कई सुपरहिट मूवीज में नजर आए।
आलोक नाथ ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी कई मूवीज तो सलमान खान के साथ भी थीं। इस लिस्ट में 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'विवाह', 'परदेस' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' तक शामिल है।
आलोक नाथ केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने कई हिट टीवी शोज से भी अपने नाम का परचम लहराया। आलोक नाथ ने 'बिदाई', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'वो रहने वाली महलों की', 'तलाश' और 'बुनियाद' जैसी मूवीज शामिल हैं।
आलोक नाथ ने जिस तरह का किरदार बड़े और छोटे पर्दे पर निभाया। उन किरदारों से आलोक नाथ की छवि 'संस्कारी बापूजी' वाली बन गई। ज्यादातर फिल्मों और सीरियल में आलोक नाथ का किरदार बेहद शांत और सुशील स्वभाव का होता था। ऐसे में उनका नाम भी 'संस्कारी बापूजी' पड़ गया।
आलोक नाथ की जिंदगी में तब मोड़ आया, जब 2018 में #मीटू मूवमेंट के दौरान राइटर-प्रोड्यूसर विंता नंदा ने उनपर रेप का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर शोषण का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक्टर ने होटल रूम में उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की थी। उनके अलावा दीपिका अमीन और नवनीत निशान ने भी आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाए।
आलोक नाथ पर लगे इन आरोपों ने उनकी 'संस्कारी बापूजी' वाली छवि को बिगाड़कर रख दिया। पहले तो लोगों को इस बात पर यकीन करना ही मुश्किल हो गया था। आलोक नाथ के खिलाफ 2018 में आईपीसी की धारा 376 के तहत केस भी दर्ज किया गया। लेकिन सबूतों के अभाव में इस केस को पुलिस ने बंद कर दिया।
आलोक नाथ #मीटू विवाद के बाद इंडस्ट्री से दूर होते चले गए। उन्होंने किसी भी मूवी में कोई बड़ा किरदार नहीं निभाया। एक्टर को सिर्फ 'जय मम्मी दी' और 'दे दे प्यार दे' फिल्म में कैमियो करते देखा गया था। इंडस्ट्री में सफल करियर के बाद भी आलोक नाथ एक्टिंग की दुनिया में गुमनाम हो गए।
आलोक नाथ ने मीटू विवाद के बाद अपने आपको पूरी तरह से इंडस्ट्री से दूर कर लिया। एक्टर राजेश पुरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जब उनके खिलाफ मीटू के आरोप लगे तो हर कोई हैरान था, क्योंकि उन्हें 'संस्कारी' के नाम से जाना जाता था। आरोपों के बाद उन्होंने खुद को सबसे दूर कर लिया। वह इंडस्ट्री से गायब हो गए और ज्यादातर अपने घर में ही रहे।"
राजेश पुरी ने आलोक नाथ के बारे में आगे कहा कि उन्हें कई बार फिल्ममेकरस ने अप्रोच तो किया, लेकिन वह कमबैक के लिए तैयार नहीं हैं। राजेश पुरी ने इस बारे में बोला, "वह ऑफर स्वीकार नहीं करते और कहते हैं कि वह घर से ही काम करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो इस वक्त ज्यादा काम कर रहे हैं, क्योंकि वह सच में आहत हुए हैं।"