भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर खड़ा हुआ नया विवाद

Vaibhav Suryavanshi Controversy: अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 (Under-19 Cricket World Cup 2026) में युवा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे खास और चर्चित बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन जिस तरह से उन्होंने 2025 में एक के बाद एक तमाम विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाए और 2026 में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तान के रूप में अच्छी शुरुआत की, ऐसे में उनसे आगे के मैचों में उम्मीदें रहेंगी। लेकिन इसी बीच वैभव को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, एक नई बहस छिड़ गई है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jan 16 2026, 15:05 IST
युवा बल्लेबाज सूर्यवंशी पर नया विवादImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0901 / 08

युवा बल्लेबाज सूर्यवंशी पर नया विवाद

भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे हैं और उनसे आगे के मैचों में बहुत आस है लेकिन अचानक उनको लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

वैभव ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में कितने रन बनाएImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0902 / 08

वैभव ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में कितने रन बनाए

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ जहां उसे किसी तरह जीत तो मिल गई लेकिन ये जीत ज्यादा संतोषजनक नहीं साबित हुई। इस मैच में भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें थीं, लेकिन वो 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यवंशी पर नया विवादImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0903 / 08

सूर्यवंशी पर नया विवाद

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच व राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के पूर्व बैटिंग कोच डब्ल्यूवी रमन ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि क्या अंडर-19 क्रिकेट खेलने से इस युवा खिलाड़ी को उनके करियर के इस मोड़ पर मदद मिलेगी या नहीं, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बहस छिड़ गई है।

करियर में आएगी बाधाImage Credit : X/WVraman04 / 08

करियर में आएगी बाधा

रमन ने सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि हालांकि सूर्यवंशी जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ये देखते हुए कि वो कितनी दूर आ चुके हैं, ये अनुभव आखिर उनके लंबे करियर विकास में बाधा बन सकता है।

सोशल मीडिया पर रमन का बड़ा बयानImage Credit : X/WVraman05 / 08

सोशल मीडिया पर रमन का बड़ा बयान

रमन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा जिससे नई बहस छिड़ चुकी है। उन्होंने लिखा- ये एक अलोकप्रिय राय हो सकती है। सूर्यवंशी ने A-सीरीज और आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें अंडर-19 स्तर पर खिलाना उनके विकास के लिए हानिकारक होने की संभावना है। वो निश्चित रूप से मैच जिता सकते हैं, लेकिन ये हमेशा बड़ी तस्वीर और भविष्य के बारे में होना चाहिए।

सेलेक्टर्स का मिला है समर्थनImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0906 / 08

सेलेक्टर्स का मिला है समर्थन

अंडर-19 स्तर पर वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन को चयनकर्ताओं का समर्थन मिला है, जिन्होंने संगठित प्रतियोगिता, नेतृत्व जिम्मेदारियों और प्रतिस्पर्धी आयोजनों के संपर्क के महत्व पर प्रकाश डाला है। हालांकि, रमन की टिप्पणियों ने इस बारे में एक और सामान्य बहस को फिर से हवा दे दी है कि क्या उल्लेखनीय शुरुआती सफलता वाले खिलाड़ियों को पारंपरिक आयु-वर्ग प्रगति के विपरीत व्यक्तिगत विकास योजनाओं का पालन करना चाहिए।

वैभव पर अब नजर रखी जाएगीImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0907 / 08

वैभव पर अब नजर रखी जाएगी

अब सोशल मीडिया पर रमन के बयान के बाद विशेषज्ञों में उनके भविष्य को लेकर बहस छिड़ चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के अपने चैंपियनशिप की रक्षा करने और भारत के एक और अंडर-19 विश्व कप अभियान शुरू करने के साथ ही सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर व्यापक रूप से नजर रखी जाएगी, ना केवल नतीजों पर उनके प्रभाव के लिए, बल्कि इसलिए भी कि वे इस बारे में क्या कहते हैं कि भारतीय क्रिकेट अल्पकालिक सफलता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के बीच संतुलन कैसे बनाता है।

भारत के ग्रुप स्टेज में अगले दो मैच किससेImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0908 / 08

भारत के ग्रुप स्टेज में अगले दो मैच किससे

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को अंडर19 विश्व कप में अपना दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलना है। जबकि ग्रुप दौर का तीसरा व अंतिम मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!