गूगल द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की लिस्ट में भारत में क्रिकेटर्स का राज रहा है और टॉप 10 पर्सनेलिटी में सभी भारतीय ही हैं।
इस लिस्ट में चौंकाने वाली ये ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में शामिल नहीं है। रोहित ने इस साल टेस्ट से संन्यास लिया और कप्तानी को लेकर भी चर्चा में रहे लेकिन टॉप 10 में जगह नहीं बना पाए।
कोहली लंबे समय से गूगल के टॉप सर्च में बने रहे हैं लेकिन इस बार उनका नाम टॉप 10 में भी नही है। इसका कारण उनका कम मैच खेलना भी हो सकता है।
अभिषेक शर्मा इस खास लिस्ट में नंबर 3 पर मौजूद है। अभिषेक ने एशिया कप के दौरान अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था।
इस लिस्ट में प्रियांश आर्य का नाम दूसरे नंबर पर रहा है। पंजाब किंग्स और दिल्ली के युवा ओपनर की भी चर्चाएं इस साल जमकर रही।
वैभव सूर्यवंशी ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले पर्सनेलिटी की लिस्ट में टॉप किया है। वैभव की साल भर चर्चा होती रही और उन्होंने लगातार प्रदर्शन से इसे बरकरार रखा।
वैभव सूर्यवंशी का Google के सर्च चार्ट में टॉप पर पहुंचना उम्र, निडर बैटिंग और बार-बार रिकॉर्ड तोड़ने वाले परफॉर्मेंस का एक अनोखा मेल दिखाता है। चुनाव, फिल्मों और ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट्स से भरे साल में, बिहार के एक टीनएज क्रिकेटर ने पूरे भारत में सबसे ज़्यादा उत्सुकता, तारीफ़ और चर्चा बटोरी।सिर्फ़ 14 साल की उम्र में, सूर्यवंशी ने ऐसे मुकाम हासिल कर लिए हैं जिनके बारे में ज़्यादातर खिलाड़ी सिर्फ़ सपने देखते हैं — और उनका सफ़र तो अभी शुरू ही हुआ है।