वैभव सूर्यवंशी का एक और कारनामा, तोड़ा सरफराज खान का रिकॉर्ड

Vaibhab Sooryavanshi Record: अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक और कारनामा अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 130 रन का संसोधित लक्ष्य मिला था। पारी का आगाज भारत की ओर से एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने की थी। वैभव ने 40 रन की पारी के दौरान सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्या है यह रिकॉर्ड चलिए जानते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 25 2026, 15:12 IST
वैभव का एक और कारनामाImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

वैभव का एक और कारनामा

अंडर-19 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक और कारनामा अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भले ही वैभव अर्धशतक से चूक गए हो, लेकिन 40 रन की विस्फोटक पारी के दम पर वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड को 135 पर रोकाImage Credit : ICC/BCCI02 / 07

न्यूजीलैंड को 135 पर रोका

भारत के अंडर-19 के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को सही ठहराते हुए न्यूजीलैंड की टीम को केवल 135 रन पर ढेर कर दिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 37 ओवर में 130 रन का संसोधित लक्ष्य मिला।

बदली सलामी जोड़ीImage Credit : ICC/BCCI03 / 07

बदली सलामी जोड़ी

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बदली सलामी जोड़ी के साथ उतरी। आयुष म्हात्रे की जगह वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज ने पारी की शुरुआत की। हलांकि जॉर्ज 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन आयुष और वैभव ने अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत के करीब ले गए।

अर्धशतकीय साझेदारीImage Credit : ICC/BCCI04 / 07

अर्धशतकीय साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। फॉर्म से जूझ रहे आयुष म्हात्रे भी रंग में नजर आए और अपने अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 27 गेंद में 2 चौके और 6 छक्कों के दम पर 53 रन की पारी खेली।

अर्धशतक से चूके वैभवImage Credit : ICC/BCCI05 / 07

अर्धशतक से चूके वैभव

वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 23 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के के दम पर 40 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने सरफराज खान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वह रन बनाने के मामले में उनसे आगे निकल गए।

33 रन की थी दरकारImage Credit : ICC/BCCI06 / 07

33 रन की थी दरकार

​वैभव को इस मुकाबले से पहले सरफराज से आगे निकलने के लिए 33 रन की दरकार थी। जैसे ही वह 33 रन का आंकड़ा पार किया, वह यूथ वनडे में सरफराज खान से आगे निकल गए। अब वैभव के नाम यूथ वनडे में 1081 रन हो गए हैं।​

शुभमन गिल पर नजरImage Credit : ICC/BCCI07 / 07

शुभमन गिल पर नजर

अब वैभव सूर्यवंशी की नजर भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल से आगे निकलने पर है। इस मुकाबले से पहले उन्हें गिल से आगे निकलने के लिए 102 रन की दरकार थी, जिसमें से 40 रन उन्होंने बना लिए हैं। अब वह उनसे आगे निकलने से केवल 62 रन दूर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!