अंडर 19 विश्व कप फाइनल में होगा कमाल, बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi Approaches World Record In U19 World Cup Final: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में वो कर दिखाया जो दुनिया में किसी भी टीम ने आज तक नहीं किया। अफगानिस्तान के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में युवा टीम इंडिया ने अपने अंडर-19 वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, वो भी रिकॉर्ड रफ्तार के साथ। इस जीत को दिलाने में कई खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही जिसमें शतकीय पारी खेलने वाले आरोन जॉर्ज (Aaron George) का नाम सबसे ऊपर रहा। हालांकि, भारत के तमाम सितारों के बीच एक सूर्य फिर अलग नजर आया। विश्व कप इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक और लाजवाब पारी खेली और अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अंडर-19 विश्व कप फाइनल (IND vs ENG U19 World Cup Final) में वो एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Feb 5 2026, 09:29 IST
अंडर-19 विश्व कप में सूर्यवंशी का वैभवImage Credit : Instagram/Indiancricketteam01 / 08

अंडर-19 विश्व कप में सूर्यवंशी का वैभव

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक और नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। उन्होंने विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को बेहतरीन शुरुआत दी और जीत का रास्ता खोला। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप 2026 फाइनल में किस वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी कर ली है, आइए जान लेते हैं।

भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनलImage Credit : Instagram/Afghanistancricketboard02 / 08

भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच को देखते हुए उनकी टीम का ये फैसला सही भी था।

दो बल्लेबाजों ने लगा दिए शतकImage Credit : Instagram/Afghanistancricketboard03 / 08

दो बल्लेबाजों ने लगा दिए शतक

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने 53 रन बनाने के बाद पहला विकेट गंवाया, लेकिन इसके बाद शुरू हुआ फैजल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई का धमाल। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शतक बना दिए। फैजल ने 93 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली, जबकि उजैरुल्लाह ने 86 गेंदों में 101 रन बना डाले। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप हुई, जिसके दम पर अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाते हुए भारत के सामने 310 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

भारतीय पारी की सुपरफास्ट शुरूआतImage Credit : Instagram/Indiancricketteam04 / 08

भारतीय पारी की सुपरफास्ट शुरूआत

युवा भारतीय टीम जब 311 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो ओपनर्स आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को जोरदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.3 ओवर में 90 रनों की पार्टनरशिप करते हुए बाकी भारतीय बल्लेबाजों के लिए मंच खड़ा कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने लगाया ताबड़तोड़ पचासाImage Credit : Instagram/Indiancricketteam05 / 08

वैभव सूर्यवंशी ने लगाया ताबड़तोड़ पचासा

इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वो ना सिर्फ अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं बल्कि भारत के लिए नॉक-आउट में सबसे तेज 50 बनाने वाले खिलाड़ी भी। वैभव ने 33 गेंदों में 68 रनों की तेज पारी खेली।

सूर्यवंशी ने की चौके-छक्कों की बारिश, जॉर्ज-म्हात्रे ने पक्की की जीतImage Credit : Instagram/Indiancricketteam06 / 08

सूर्यवंशी ने की चौके-छक्कों की बारिश, जॉर्ज-म्हात्रे ने पक्की की जीत

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान चौके-छक्कों की ऐसी बारिश की, जिसने अफगानिस्तानी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। वैभव ने 206.06 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी 68 रनों की पारी में 4 छक्के और 9 चौके लगाए। वहीं, उनके आउट होने के बाद ओपनर आरोन जॉर्ज ने अपना शतक पूरा किया, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया। जॉर्ज ने 104 गेंदों में 115 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और म्हात्रे ने 62 रन बनाए। भारत ने 53 गेंदें बाकी रहते यूथ वनडे क्रिकेट में अपना सबसे तेज रन चेज पूरा किया और 10वीं बार अंडर-19 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई।

अब फाइनल में बड़े रिकॉर्ड के करीब वैभव सूर्यवंशीImage Credit : Instagram/Vaibhavsooryavanshi0907 / 08

अब फाइनल में बड़े रिकॉर्ड के करीब वैभव सूर्यवंशी

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में अब जब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी तब वैभव सूर्यवंशी अपने करियर में एक और बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब होंगे। अब तक टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगा चुके सूर्यवंशी ने इस विश्व कप संस्करण में 15 छक्के लगा दिए हैं। वो एक अंडर-19 विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की रिकॉर्ड लिस्ट में इंग्लैंड के जैक बर्नहम के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। अगर उन्होंने फाइनल में 4 छक्के और लगा दिए तो वो अंडर 19 विश्व कप इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है जिन्होंने 2022 विश्व कप में 18 छक्के लगाए थे।

कब है अंडर 19 विश्व कप फाइनलImage Credit : Instagram/Cricketworldcup08 / 08

कब है अंडर 19 विश्व कप फाइनल

भारत और इंग्लैंड की युवा टीमों के बीच अंडर 19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 6 फरवरी (शुक्रवार) को जिम्बाब्वे के हरारे में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!