राजस्थान रॉयल्स के नए सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक और बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में वैभव ने सहवाग और गौतम गंभीर का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, इस बार उन्होंने यह काम अकेले नहीं बल्कि अपने जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर किया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस मुकाबले में आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी चुनी। राजस्थान इस मैच में दो जबकि गुजरात एक बदलाव के साथ उतरी।
इस मुकाबले में एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की ओर से पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया। दोनों ने जैसी ही 3 रन जोड़े उन्होंने अपनी साझेदारी में सबसे तेज 500 आईपीएल रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी के नाम था। दोनों ने दिल्ली डेयरडेविल्स (पुराना नाम) की ओर से खेलते हुए केवल 309 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया। दोनों ने यह उपलब्धि केवल 250 गेंद खेलकर हासिल कर ली। दोनों 62 की औसत से अपनी साझेदारी में 5 बार 50 प्लस की साझेदारी कर चुके हैं।
पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तेज-तर्रार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने केवल 15 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वह 17 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए थे। उनकी इस दमदार पारी के दम पर राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबला आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था।
ये तो बस शुरुआत है। सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को एक अच्छी सलामी जोड़ी मिल गई। इन दोनों की यह जुगलबंदी लंबे वक्त तक जारी रहेगी। अगर राजस्थान अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतना चाहती है तो इन दोनों की बल्लेबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा।