वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास की बात करें को अब तक हुए 3 एडिशन में 3 अलग-अलग चैंपियन देखने को मिले हैं। जहां तक रन बनाने की बात हैं तो इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को दबदबा रहा है। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि इस लिस्ट में रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का नाम है। रूट 74 मैच की 135 पारी में 52.63 की औसत से 6,474 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 262 रन है।
जो रूट ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का 41वां शतक है। अब इस फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में वह नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। जैक कैलिस 45 और सचिन तेंदुलकर उनसे आगे हैं।
इस लिस्ट मे नंबर दो पर मार्नस लाबुशेन हैं। लाबुशेन 58 मैच की 105 पारी में 4,447 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके नाम 11 शतक और 24 अर्धशतक हैं।
इस लिस्ट में नंबर 3 पर स्टीव स्मिथ का नाम है। स्मिथ के नाम 59 मैच की 101 पारी में 4,414 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके नाम 13 शतक और 20 अर्धशतक हैं।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेविस हेड हैं। हेड 57 मैच की 96 पारी में 3,828 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।
इस लिस्ट में नंबर 5 पर बेन स्टोक्स हैं। बेन स्टोक्स के नाम 62 मैच की 112 पारी में 3,799 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं।