ट्रेविस हेड ने आतिशी शतक जड़कर पर्थ में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fastest Test Century in 4th Inning of Test Match: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट के अंतर से मात देकर धमाकेदार शुरुआत की है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 205 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने आतिशी अंदाज में 28.2 ओवर में ट्रेविस हेड की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत हासिल कर लिया। पारी की शुरुआत करने उतरे हेड ने गेंदबाजी की लिए मुफीद पिच पर इंग्लिश बॉलर्स के छक्के छुड़ाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइए हेड के बनाए रिकॉर्ड्स पर नजर डालें।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Nov 22 2025, 17:57 IST
हेड ने 69 गेंद में जड़ा आतिशी शतक01 / 09

हेड ने 69 गेंद में जड़ा आतिशी शतक

मुश्किल विकेट पर ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे ट्रेविस हेड ने आतिशी अंदाज में पारी की शुरुआत की और 36 गेंद अपना अर्धशतक तीन चौके और तीन छ्क्के की मदद से पूरा किया। अपनी आतिशी बल्लेबाजी की जारी रखते हुए उन्होंने अगली 33 गेंद में अपना शतक 69 गेंद में 12 चौके और 4 छक्के जड़े।​

जड़ा चौथी पारी का सबसे तेज शतक02 / 09

जड़ा चौथी पारी का सबसे तेज शतक

​ट्रेविस हेड के नाम 69 गेंद में शतक पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चौथी पारी में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

एशेज में डबल धमाल करने वाले पहले बैटर03 / 09

एशेज में डबल धमाल करने वाले पहले बैटर

ट्रेविस हेड एशेज सीरीज के इतिहास में 85 या उससे कम गेंद में दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पर्थ में शनिवार को हेड ने 69 गेंद में शतक जड़ा। इससे पहले साल 2021 में उन्होंने ब्रिस्बेन में 85 गेंद में शतक जड़ा था।

एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक04 / 09

एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ 69 गेंद में अपना शतक पूरा किया लेकिन एशेज इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। ये रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है। गिलक्रिस्ट ने साल 2006 में पर्थ में 57 गेंद में शतक जड़ा था। हेड उस रिकॉर्ड को तोड़ने से 12 गेंद पीछे रह गए।

ऑस्ट्रेलिया के तीसरा सबसे तेज शतक05 / 09

ऑस्ट्रेलिया के तीसरा सबसे तेज शतक

ट्रेविस हेड के नाम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक जड़ने का साझा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने 57 गेंद में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था। उनके बाद दूसरे पायदान पर जैक ग्रॉगरी हैं उन्होंने साल 1921 में जोहान्सबर्ग ने 67 गेंद में शतक जड़ा था। हेड के साथ तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ साल 2012 में पर्थ में 69 गेंद में शतक जड़ा था।

टेस्ट इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक06 / 09

टेस्ट इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक

​ट्रेविस हेड का पर्थ में जड़ा शतक टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी है। टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक बैंडन मैकुलम के नाम दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंद में शतक जड़ा था। इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स और पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक हैं। रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ और मिस्बाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56-56 गेंद में शतक जड़े थे। तीसरे स्थान पर 57 गेंद में शतक के साथ एडम गिलक्रिस्ट और चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रॉगरी हैं जिन्होंने 67 गेंद में शतक जड़ा था। हेड पांचवें पायदान पर शिवनारायण चंद्रपॉल और डेविड वॉर्नर के साथ है। चंद्रपॉल ने ऑस्ट्रेलिया और वॉर्नर ने भारत के खिलाफ 69 गेंद में टेस्ट शतक जड़ा था।​

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ चौथी पारी में शतक07 / 09

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ चौथी पारी में शतक

ट्रेविस हेड लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। शनिवार को पर्थ में हेड ने 83 गेंद में 123 रन बनाए। इस पारी के दौरान हेड का स्ट्राइक रेट 148.19 का रहा।

कायम रखा जीत का शतकीय रिकॉर्ड08 / 09

कायम रखा जीत का शतकीय रिकॉर्ड

​ट्रेविस हेड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 17वां शतक शनिवार को पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा। सबसे रोचक बात यह है कि हेड ने जब जब ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा टीम को उस मैच में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा। हेड की शतक 17 शतकीय पारियों वाले मैच में से 16 में कंगारुओं को जीत मिला और एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

एक दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक09 / 09

एक दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक

​ट्रेविस हेड मौजूदा दशक में साझा रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हेड ने 2020 से 2025 के बीच 14 शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए जड़े हैं। इतने ही शतक स्टीव स्मिथ ने भी जड़े हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर मार्नस लाबुशेन 10 शतक के साथ हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!