मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से ओपनिंग करने आए ट्रेविस हेड ने 25 गेंदों पर 29 रनों की दमदार पारी खेली। हेड ने इस दौरान 6 चौके भी जड़े।
मैच की बात करें तो इसमें एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शुभमन गिल वहीं लगातार तीसरा टॉस हार गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दमदार शुरुआत की है। उनकी तरफ से ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने 9 ओवर में ही 60 रन का आंकड़ा पार कर लिया और भारत को तब तक पहला विकेट नहीं मिला था।
ट्रेविस हेड अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन मोहम्मद सिराज ने उन्हें एक बार फिर से शिकार बना लिया। सिराज ने हेड को 19वीं बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शिकार बनाया है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अब तक सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया है और सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों खास रही है।
ट्रेविस हेड ने वनडे में 3000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसमें 2839 गेंदें ली है और वे विश्व क्रिकेट में सबसे तेजी से ये करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
ट्रेविस हेड ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम पारियों में 3000 वनडे रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हेड ने केवल 76 पारियों में ये कमाल किया है।
ट्रेविस हेड ने स्टीव स्मिथ को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। स्टीव स्मिथ ने 79 पारियों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए थे।