कई जहरीले इंसान थे...डी विलियर्स ने गंभीर और सहवाग की कप्तानी वाली IPL टीम के खोले राज

​AB de Villiers on Delhi daredevils: द.अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डी विलियर्स भारत में भी काफी प्रसिद्ध हैं और उनके हर बयान पर हर किसी की नजर रहती है। डी विलियर्स का नाम सुनते ही लोगों के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की याद आती है जिसके लिए उन्होंने कई बड़ी पारियां खेली है और उन्हें जमकर प्यार भी मिला है। हालांकि डी विलियर्स के आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ हुई थी। अब डी विलियर्स ने अपने आईपीएल के अनुभव को लेकर बड़ा खुलासा किया है।


Authored by: SIddharth Sharma Updated Jun 15 2025, 12:56 IST
​दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ करियर की शुरुआत01 / 05

​दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ करियर की शुरुआत

एबी डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी। उन्होंने 2008 से लेकर 2010 तक टीम के लिए तीन सीजन खेले।​

​सहवाग और गंभीर की कप्तानी में खेले डी विलियर्सImage Credit : IPL/BCCI/X02 / 05

​सहवाग और गंभीर की कप्तानी में खेले डी विलियर्स

​एबी डी विलियर्स जब दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे तो उस समय वीरेंद्र सहवाग कप्तान थे सहवाग की अनुपस्थिति में गौतम गंभीर ने भी टीम की कमान संभाली थी। इसी टीम में ग्लेन मैक्ग्रा और डैनियल वेटोरी जैसे दिग्गज भी थे।​

​आरसीबी से मिली पहचानImage Credit : IPL/BCCI/X03 / 05

​आरसीबी से मिली पहचान

​एबी डी विलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने पहचान दी और उन्होंने टीम के लिए कई बड़ी पारियां खेली और उनकी और विराट की दोस्ती की हर तरफ चर्चा होती है।​

​डी विलियर्स ने किया बड़ा खुलासाImage Credit : IPL/BCCI/X04 / 05

​डी विलियर्स ने किया बड़ा खुलासा

दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने आईपीएल की अपनी पहली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिल्ली के लिए तीन साल खेलने वाले डिविलियर्स ने टीम के माहौल को ‘शर्मनाक’ बताया। एबी ने कहा कि उस टीम में कई ‘जहरीले’ और ‘कैंसरस’ लोग थे। डिविलियर्स ने इन लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया।​

​डी विलियर्स का बयानImage Credit : IPL/BCCI/X05 / 05

​डी विलियर्स का बयान

​एबी डिविलियर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने अनुभवों के बारे में कहा- ‘मैं किसी का नाम लेना पसंद नहीं करूंगा। एकदूसरे से जलने वाले लोग। लेकिन दिल्ली डेयर डेविल्स बिखर चुकी थी। वहां बहुत सारे जहरीले लोग थे।’ एबी ने क्रिकेटडॉटकॉम से कहा, ‘बहुत सारे दिग्गज थे। मैं अब भी याद करता हूं। मैंने यहां कई अच्छे तो कई बुरे अनुभव किए। यहां मेरे जीवन और करियर का अहम हिस्सा शामिल है। मैंने ग्लेन मैक्ग्रा और डेनियल वेटोरी के साथ समय बिताया जो शानदार था।’​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!