अचानक दिग्गज बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर किया गया, कोच ने बताई फैसले की वजह

Australia Cricket Team Big Update: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम हाल में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम से लॉर्ड्स के मैदान पर हार गई और उसका दो बार विश्व टेस्ट चैंपियन बनने का सपना टूट गया। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत में लगातार हलचल थी और अब एक बड़ा फैसला निकलकर सामने आया है। एक दिग्गज खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और इस फैसले से फैंस भी हैरान हैं। अब टीम के कोच ने इस बड़े फैसले की वजह बताई है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jun 20 2025, 13:37 IST
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसलाImage Credit : AP01 / 07

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला

आमतौर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को कम ही मिलते हैं लेकिन इस बार अचानक एक ऐसा फैसला लिया गया है जिसने सबको चौंका दिया है। टीम के एक धुरंधर व सीनियर खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है। कौन है ये बल्लेबाज और क्या है इसकी वजह, आइए जान लेते हैं।

टेस्ट चैंपियनशिप हारने से खलबलीImage Credit : AP02 / 07

टेस्ट चैंपियनशिप हारने से खलबली

जब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लॉर्ड्स के मैदान पर शुरू हुआ था तब अधिकतर लोगों ने यही सोचा था कि मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ेगी। लेकिन टेम्बा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज करके बड़ा उलटफेर कर दिया और पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का गौरव हासिल किया। इस मैच में हार के बाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में खलबली मची हुई है।

अब इस खिलाड़ी को बाहर कियाImage Credit : AP03 / 07

अब इस खिलाड़ी को बाहर किया

वैसे तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में ऐसा चलन नहीं रहा है कि कोई चैंपियनशिप हारने के बाद किसी बड़े खिलाड़ी को बाहर कर दिया जाए, लेकिन इस बार ऐसा कर दिया गया है। टीम के स्टार व सीनियर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की टीम से छुट्टी कर दी गई है।

कोच की रही अहम भूमिकाImage Credit : AP04 / 07

कोच की रही अहम भूमिका

मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर करने में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जॉर्ज बेली की भी बड़ी भूमिका रही है। अब कोच बेली ने खुद सामने आकर सफाई दी है कि आखिर ये फैसला क्यों लिया गया। आइए जानते कि बेली ने क्या कारण बताया है।

इस वजह से बाहर हुए लाबुशेनImage Credit : AP05 / 07

इस वजह से बाहर हुए लाबुशेन

ऑस्ट्रेलियाई कोच जॉर्ज बेली ने कहा- मार्नस जब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है तो वो टीम का बहुत अहम सदस्य हो सकता है। वो भी जानता है कि हाल में उसका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है जैसा हम या फिर वो खुद भी उम्मीद रखता है। हम उसके साथ काम करना जारी रखेंगे उन विभागों में जहां से वो अपनी लय वापस हासिल कर सके। हम उसके कौशल का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो इस चुनौती को सकारात्मक रूप से लेगा।

मार्नस लाबुशेन के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़ेImage Credit : AP06 / 07

मार्नस लाबुशेन के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े

मार्नस लाबुशेन लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम के अहम सदस्य रहे हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.19 के शानदार औसत के साथ 4435 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में दो बदलावImage Credit : Instagram07 / 07

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में दो बदलाव

ऑस्ट्रेलिया को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके लिए टीम में दो बदलाव किए जाएंगे। मार्नस लाबुशेन की जगह टीम में सैम कोंस्टास को शामिल किया जाएगा। वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान चोटिल हुए स्टीव स्मिथ की जगह जोश इंग्लिस को शामिल किया जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!