पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा कोच गंभीर का रिकॉर्ड

IND vs PAK: सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इस पारी के हीरो रहे इशान किशन जिन्होंने 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली। इशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने (32) और शिवम दुबे (27) रन की पारी खेली। सूर्या ने इस पारी के दम पर कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए जानते हैं कि उन्होंने गंभीर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 15 2026, 21:19 IST
सूर्या ने तोड़ा गंभीर का रिकॉर्डImage Credit : BCCI01 / 07

सूर्या ने तोड़ा गंभीर का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले में भले सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में गंभीर को पीछे छोड़ दिया।

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटलImage Credit : BCCI02 / 07

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। यह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है। भारत ने साल 2022 का रिकॉर्ड तोड़ा जब उसने 160 रन का स्कोर खड़ा किया था।

सूर्या ने बनाए 32 रन Image Credit : BCCI03 / 07

सूर्या ने बनाए 32 रन

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 32 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए। सूर्या ने तिलक के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 38 रन की साझेदारी की।

तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्डImage Credit : BCCI04 / 07

तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

सूर्या ने इस पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप में कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब सूर्या के नाम टी20 वर्ल्ड कप की 9 मैच की 9 पारी में 144 रन हो गए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 47 रन है। गंभीर के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच में 139 रन थे।

युवराज के रिकॉर्ड से चूकेImage Credit : BCCI05 / 07

युवराज के रिकॉर्ड से चूके

सूर्यकुमार यादव कुछ रनों से युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। युवराज के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 8 पारी में 155 रन हैं। सूर्या 12 रन से युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

इशान ने की विस्फोटक शुरुआतImage Credit : BCCI06 / 07

इशान ने की विस्फोटक शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से इशान ने सबसे तेज फिफ्टी जड़ा। उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा। इशान 40 गेंद में 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने तिलक के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 87 रन की साझेदारी की।

सूर्या ने तारिक की लगाई क्लासImage Credit : BCCI07 / 07

सूर्या ने तारिक की लगाई क्लास

मैच से पहले मसूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की गेंदबाजी की तैयारी कराई थी। उन्होंने तारिक की पहली ही गेंद पर चौका मारकर शानदार शुरुआत की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!