वैभव सबसे युवा खिलाड़ी पर कौन हैं आईपीएल के यंगेस्ट कप्तान?

Youngest Captain IPL History: आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने बतौर सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल डेब्यू किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड किसके पास है। चलिए जानते हैं इस लीग के टॉप 5 यंगेस्ट कप्तानों के बारे में जिसमें एक से बढ़कर एक नाम शामिल हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 23 2026, 11:55 IST
आईपीएल के यंगेस्ट कप्तानImage Credit : IPL01 / 07

आईपीएल के यंगेस्ट कप्तान

आईपीएल के य़ंगेस्ट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं, ये सब जानते हैं। इतना ही नहीं सबसे युवा शतकवीर भी वैभव ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लीग के सबसे युवा कप्तान कौन हैं? चलिए जानते हैं कि 18 साल के आईपीएल इतिहास में सबसे युवा कप्तान का सेहरा किसके सिर पर बंधा है।

रियान पराग Image Credit : IPL02 / 07

रियान पराग

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने घोषणा की कि रियान पराग इस सीजन टीम की कप्तानी करेंगे। लेकिन उन्होंने पिछले सीजन ही कप्तानी का डेब्यू कर लिया था। रियान की उम्र तब 23 साल और 233 दिन के थे।

श्रेयस अय्यर Image Credit : IPL03 / 07

श्रेयस अय्यर

अय्यर ने साल 2018 में पहली बार कप्तानी की थी। उस वक्त वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने थे। उन्होंने 23 साल और 142 दिन में अपनी कप्तानी डेब्यू की थी। वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 3 अलग-अलग टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

सुरेश रैना Image Credit : IPL04 / 07

सुरेश रैना

इस लिस्ट में नंबर 3 पर सुरेश रैना हैं। रैना ने धोनी की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाली थी। वह उस वक्त सुरेश रैना 23 साल 112 दिन के थे।

स्टीव स्मिथ Image Credit : IPL05 / 07

स्टीव स्मिथ

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने साल 2012 में पुणे वॉरियर्स के लिए आरसीबी के खिलाफ कप्तानी की थी। उस वक्त वह 22 साल 344 दिन के थे।

1. टॉप पर विराट कोहली Image Credit : IPL06 / 07

1. टॉप पर विराट कोहली

आईपीएल के सबसे युवा कप्तान की बात करें तो टॉप पर किंग कोहली का नाम है। कोहली ने जब आरसीबी की कमान संभाली थी तब वह 22 साल 187 दिन के थे।

वैभव हैं सबसे युवा Image Credit : IPL07 / 07

वैभव हैं सबसे युवा

सबसे युवा कप्तान विराट कोहली हैं, लेकिन सबसे युवा खिलाड़ी की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी सबसे ऊपर हैं। पिछले सीजन उन्होंने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!