ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी में खेले जा रहे 5वें और आखिरी टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 517 रन बना लिए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 134 रन की बढ़त हासिल कर ली।
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को करारा जवाब दिया। 384 रन की पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 518 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 129 और ब्यू वेबस्टर 42 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले स्टीव स्मिथ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 49 शतक जड़ा। यह सिडनी के मैदान पर उनका 5वां शतक है और वह इस मैदान पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज से केवल एक कदम दूर हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 37वां शतक और बतौर कप्तान यह उनका 18वां और एशेज के इतिहास में 13वां शतक है।
इस मैदान पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे रिकी पोंटिंग हैं। उनके नाम इस मैदान पर 16 मैच में 6 शतक हैं और वह सिडनी के शेर हैं।
इस लिस्ट में नंबर 3 पर इंग्लैंड के बल्लेबाज हेली हेमंड हैं। उनके नाम इस मैदान पर 5 मैच में 4 शतक हैं। उन्होंने यह शतक 1928-1946 के बीच लगाया था।
सिडनी में शतक लगाने के मामले में उस्मान ख्वाजा चौथे पोजिशन पर हैं। ख्वाजा इस मैदान पर 10 मैच में 4 शतक लगा चुके हैं। यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला भी है।
इस लिस्ट में नंबर 5 पर डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर के नाम इस मैदान पर 12 मैच में 4 शतक लगाए हैं। वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल टी20 लीग खेलते हैं।