WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

Australia's Highest Run-Getters In WTC: 11 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने है। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंची है तो साउथ अफ्रीका के पास इतिहास रचने का मौका है। टीम तेंबा बावुमा की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची है। इस बड़े मुकाबले से पहले आइए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के कौन से बल्लेबाज सफल रहे हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 9 2025, 12:23 IST
WTC के महारथीImage Credit : Icc01 / 07

WTC के महारथी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं। अच्छी बात यह है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में ये सभी बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे।

WTC फाइनल में पहली बार आमने-सामने दोनोंImage Credit : Icc02 / 07

WTC फाइनल में पहली बार आमने-सामने दोनों

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह तीसरा फाइनल है। लेकिन ऐसा पहली बार है जब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम भिड़ने वाली है। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है तो साउथ अफ्रीका के पास पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का मौका है।

कमिंस की कप्तानी में दूसरा फाइनलImage Credit : Icc03 / 07

कमिंस की कप्तानी में दूसरा फाइनल

पैट कमिंस के नेतृत्व में यह ऑस्ट्रेलिया का लगातार दूसरा WTC फाइनल है। इससे पहले फाइनल में उसने भारतीय टीम को हराकर पहली बार WTC की ट्रॉफी उठाई थी। कमिंस के पास तीसरा आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है।

मार्नस लाबुशेनImage Credit : Icc04 / 07

मार्नस लाबुशेन

WTC में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशेन के नाम है। लाबुशेन ने 52 मैच में 48.67 की बेहतरीन औसत से 4,186 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में लाबुशेन की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा।

स्टीव स्मिथImage Credit : Icc05 / 07

स्टीव स्मिथ

इस लिस्ट में स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं। स्मिथ ने 52 मैच में 50.90 की औसत से 4,072 रन बनाए हैं। पिछले फाइनल में जब ऑस्ट्रेलिया जीती थी तो उन्होंने भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

उस्मान ख्वाजाImage Credit : Icc06 / 07

उस्मान ख्वाजा

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ओपनर उस्मान ख्वाजा हैं। उन्होंने 39 मैच में 48.69 की औसत से 3,165 रन बनाए हैं।

चौथे नंबर पर हेडImage Credit : Icc07 / 07

चौथे नंबर पर हेड

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेविस हेड हैं। हेड ने 48 मैच में 41.29 की औसत से 3,056 रन बनाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!