334 दिन के बाद शतक, स्मिथ ने तोड़ा महान भारतीय का रिकॉर्ड, अब तक कितने रन

Steve Smith Breaks Record Of Rahul Dravid: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आखिरकार अपने शतकों का सूखा समाप्त कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टेस्ट टीमों के बीच सिडनी में एशेज टेस्ट सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच (AUS vs ENG 5th Ashes Test) खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों ने रनों की जमकर बारिश की है। अब तक तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं और तीनों के शतक लाजवाब रहे हैं। तीसरा शतक आया है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के सबसे शानदार बल्लेबाज स्मिथ के बल्ले से, जिन्होंने एक महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jan 6 2026, 13:22 IST
टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ ने रचा नया इतिहासImage Credit : AP01 / 08

टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ ने रचा नया इतिहास

सिडनी के मैदान पर रनों का तूफान जारी है। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच में तीसरे शतकवीर बने हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान व सबसे अनुभली बल्लेबाज स्टीव स्मिथ जिन्होंने एक लाजवाब पारी के साथ बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिडनी टेस्ट के पहले दो दिन में क्या हुआImage Credit : AP02 / 08

सिडनी टेस्ट के पहले दो दिन में क्या हुआ

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज टेस्ट सीरीज 2025-2026 के अंतिम मैच का रोमांच जारी है। सिडनी में चल रहे इस मैच की पहली दिन अपनी पहली पारी में मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे दिन इसे जारी रखा जिस दौरान जो रूट ने अपना 41वां टेस्ट शतक लगाया। इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन 384 रन पर ऑल-आउट हुई। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 2 विकेट खोकर 166 रन बना चुकी थी।

मैच के तीसरे दिन रनों की रफ्तार बढ़ीImage Credit : AP03 / 08

मैच के तीसरे दिन रनों की रफ्तार बढ़ी

सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड अलग ही मूड में पिच पर उतरे। वो उस समय 91 रन बनाकर खेल रहे थे और हेड ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 105 गेंदों में अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया।

हेड ने खेली बड़ी पारीImage Credit : AP04 / 08

हेड ने खेली बड़ी पारी

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली और 166 गेंदों में 163 रन बना डाले। उन्होंने इस दौरान 24 चौके और 1 छक्का मारा। उनकी इस पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ शुरुआती झटकों के बावजूद एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ चली।

फिर आया स्टीव स्मिथ का तूफानImage Credit : AP05 / 08

फिर आया स्टीव स्मिथ का तूफान

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान कर रहे स्टीव स्मिथ ने पहली बार सीरीज में दिखाया कि वो क्यों उन्हें आज भी विश्व स्तरीय बल्लेबाज माना जाता है। स्टीव स्मिथ ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 166 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वो 205 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यानी चौथे दिन वो अपने स्कोर और ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं। अब तक वो 15 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं।

334 दिन का इंतजार समाप्त हुआImage Credit : AP06 / 08

334 दिन का इंतजार समाप्त हुआ

आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हुआ और स्टीव स्मिथ ने टेस्ट शतक लगा दिया है। इसके लिए उन्होंने पूरे 334 दिन इंतजार करना पड़ा है। उनका आखिरी टेस्ट शतक 6 फरवरी 2025 को श्रीलंका के खिलाफ गॉल के मैदान पर आया था जब उन्होंने 131 रनों की पारी खेली थी। उस सीरीज में उन्होंने दो लगातार शतक लगाए थे।

महान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दियाImage Credit : X/ICC/AP07 / 08

महान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया

अब स्टीव स्मिथ ने आखिर भारत के महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 37 शतक लगाया और राहुल द्रविड़ (36 शतक) से आगे निकल गए। वो रिकी पोंटिंग (41 शतक) के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

अब तक स्मिथ ने बनाए हैं कितने टेस्ट रनImage Credit : AP08 / 08

अब तक स्मिथ ने बनाए हैं कितने टेस्ट रन

स्टीव स्मिथ अपने करियर का 123 टेस्ट मैच खेल रहे हैं और अब तक 10,742 रन बना चुके हैं। वो जल्द ही 11 हजारी बन सकते हैं। अब तक अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 37 शतक और 44 अर्धशतक लगाए हैं। जिस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 239 रनों की पारी रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!