क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ ने महान डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

Steve Smith Breaks World Record Of Don Bradman: इंग्लैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी (Sydney) में जारी पांचवें व अंतिम एशेज टेस्ट मैच में कमाल के रिकॉर्ड्स बनते जा रहे हैं। जो रूट (Joe Root) और ट्रेविस हेड (Travis Head) के कमाल के बाद ऑस्ट्रेलिया के महान बैटर स्टीव स्मिथ ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैड पांचवां टेस्ट मैच (AUS vs ENG Test) मैच आंकड़ों की कमी नहीं होने दे रहा है। सिडनी टेस्ट में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बरसाए हैं। अब मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे कप्तान स्टीव स्मिथ क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े नाम डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jan 6 2026, 14:50 IST
स्मिथ ने तोड़ा महान ब्रैडमैन का विश्व रिकॉर्डImage Credit : AP/X/ICC01 / 08

स्मिथ ने तोड़ा महान ब्रैडमैन का विश्व रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पांचवें एशेज टेस्ट मैच में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने जो सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, वो है क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी माने जाने वाले डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अंतिम टक्कर जारीImage Credit : AP02 / 08

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अंतिम टक्कर जारी

एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी मैच में टक्कर जारी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में मेहमान इंग्लैंड ने पहले और दूसरे दिन के मध्य तक बल्लेबाजी की और 384 रन पर उनकी पारी सिमटी। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 166/2 का स्कोर बना लिया था। ट्रेविस हेड अपने शतक से 9 रन दूर थे।

हेड ने दिखाया अपनी बल्लेबाजी का हुनरImage Credit : AP03 / 08

हेड ने दिखाया अपनी बल्लेबाजी का हुनर

मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने अपनी आक्रामक बैटिंग का दम दिखाया। हेड ने सिर्फ 105 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगा दिया और ऑस्ट्रेलियाई स्कोर को उड़ान दे दी। उन्होंने 163 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।

मैच का तीसरा शतक, अब स्टीव स्मिथ ने लगाई दहाड़Image Credit : AP04 / 08

मैच का तीसरा शतक, अब स्टीव स्मिथ ने लगाई दहाड़

इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड इस मैच में 150 रन से ऊपर की पारियां खेल चुके थे। अब तीसरे शतक की कसर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने पूरी कर दी और मौजूदा एशेज सीरीज में अपना पहला व करियर का 37वां शतक लगाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वो 129 रन बना चुके थे।

महान डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ाImage Credit : X/ICC/AP05 / 08

महान डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

स्टीव स्मिथ ने इस दौरान एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी व टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में देखे जाने वाले महान डॉनाल्ड ब्रैडमैन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये है क्रिकेट को जन्म देने वाले इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ दुनिया में सर्वाधिक 5028 रन बनाए थे। अब स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ 3173 टेस्ट रन बनाकर ब्रैडमैन से आगे निकल गए हैं।

सिर्फ ब्रैंडमैन नहीं, द्रविड़ से भी आगे निकलेImage Credit : AP/X/ICC06 / 08

सिर्फ ब्रैंडमैन नहीं, द्रविड़ से भी आगे निकले

वैसे स्टीव स्मिथ सिर्फ डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं हुए, बल्कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 37 शतक लगाया है और इस तरह से वो सर्वाधिक शतकों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ (36 शतक) को पीछे छोड़ने में सफल हो गए हैं।

एशेज इतिहास में टॉप-5 रन स्कोरर लिस्ट में स्मिथImage Credit : AP07 / 08

एशेज इतिहास में टॉप-5 रन स्कोरर लिस्ट में स्मिथ

यही नहीं, स्टीव स्मिथ अब सबसे पुरानी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता एशेज टेस्ट सीरीज में भी सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। उन्होंने महान डेविड गॉवर (3037 रन) को पीछे छोड़ते हुए अपना नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बना लिया है। अब वो चौथे नंबर पर मौजूद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलेन बॉर्डर (3222 रन) को पीछे छोड़ने से कुछ दूर हैं। इस मामले में शीर्ष पर डॉन ब्रैडमैन हैं जिन्होंने एशेज टेस्ट सीरीज इतिहास में सर्वाधिक 5028 रन बनाए थे।

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रनImage Credit : AP08 / 08

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी स्टीव स्मिथ अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वो सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से पीछे हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 6707 टेस्ट रन और श्रीलंका के खिलाफ भी सबसे ज्यादा 5108 टेस्ट रन बनाए हैं। जबकि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 5551 टेस्ट रन बनाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!