शर्मनाक हार के बीच स्टीव स्मिथ ने तोड़ा महान एलेन बॉर्डर का रिकॉर्ड

Most Runs for Australia against England: ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के मेलबर्न में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन 4 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्र्रेलियाई टीम एमसीजी टेस्ट की दूसरी पारी में 132 रन पर ढेर हो गई। 82 के स्कोर पर ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद स्मिथ अंत तक एक छोर थामे खड़े रहे और दूसरी ओर से विकेटों की झड़ी लगी रही। स्मिथ 39 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस छोटी से पारी के दौरान स्मिथ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Dec 27 2025, 18:55 IST
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सफल कंगारू बैटर01 / 07

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सफल कंगारू बैटर

स्टीव स्मिथ अपनी 24 रन की पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

तोड़ा एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड02 / 07

तोड़ा एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड

​इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्मिथ ने एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ा। बॉर्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ 47 टेस्ट की 82 पारी में 56.31 के औसत से 3548 रन बनाए थे। इसमें 8 शतक और 21 अर्धशतक शामिल थे। 200* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।​

स्मिथ का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन03 / 07

स्मिथ का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन

स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 40 टेस्ट मैच की 72 पारी में 55.51 के औसत से 3553 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। 239 उनका इंग्लैड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड04 / 07

सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट की 63 पारी में 89.78 के औसत से 5028 रन बनाए थे। इसमें 19 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। 334 उनका इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट बैटर05 / 07

ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट बैटर

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में 10,613 रन के साथ चौथे पायदान पर हैं। उनसे ज्यादा रन रिकी पॉन्टिंग(13,378), एलन बॉर्डर (11,174) और स्टीव वॉ (10,927) ने बनाए हैं।

ऐसा है स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड06 / 07

ऐसा है स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने अबतक करियर में खेले 122 टेस्ट की 218 पारी में 28 बार नाबाद रहते हुए 55.85 के औसत से 10,613 रन बनाए हैं। इसमें 36 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। 239 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

ऐसा रहा है एशेज 2025-26 में प्रदर्शन07 / 07

ऐसा रहा है एशेज 2025-26 में प्रदर्शन

​स्टीव स्मिथ का मौजूदा एशेज सीरीज में खेले तीन टेस्ट की 6 पारी में 136 रन 45.33 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। एडिलेड टेस्ट में पैट कमिंस की वापसी के बाद स्मिथ को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!