स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में तोड़ा 99 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड

Steve Smith Records: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के बुधवार से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शुरू हुए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का आमना सामना हो रहा है। मैच के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। लेकिन उस दबदबे के बीच ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 66 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को सस्ते में समिटने से बचा लिया। अपनी 112 गेंद में 66 रन की पारी के दौरान स्मिथ ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और मेहमान टीम के बल्लेबाज के रूप में लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान का एक 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। आइए उन रिकॉर्ड्स पर नजर डालें।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jun 12 2025, 04:38 IST
WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन01 / 07

WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन

स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ा। स्मिथ के खाते में तीन पारियों में 206 रन हो गए हैं जबकि रहाणे ने 4 पारियों में 199 रन बनाए थे।

न्यूट्रल वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कंगारू02 / 07

न्यूट्रल वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कंगारू

स्टीव स्मिथ न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में स्टीव स्मिथ ने रिकी पॉन्टिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। पॉन्टिंग ने न्यूट्रल वेन्यू पर 8 पारियों में 470 रन बनाए थे, वहीं स्टीव स्मिथ के नाम 11 पारियों में 474* रन हो गए हैं।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 50+ पारियां खेलने वाले बल्लेबाज03 / 07

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 50+ पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

​स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में शतक जड़ते ही इंग्लैंड की धरती पर मेहमान बल्लेबाज द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मिथ ने इस मामले में वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ा। विव रिचर्ड्स और एलन बॉर्डर के नाम पचास से ज्यादा रन की 17 पारियां दर्ज हैं। वहीं स्टीव स्मिथ के खाते में इंग्लैंड में 50+ रन की 18 पारियां दर्ज हो गई हैं।​

तोड़ा 99 साल पुराना रिकॉर्ड04 / 07

तोड़ा 99 साल पुराना रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर विदेशी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्मिथ ने इस मामले में अपने ही देश के वॉरेन बार्डस्ले का 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बार्डस्ले ने 575 रन लॉर्ड्स के मैदान पर बनाए थे। अब स्मिथ के खाते में 578 रन दर्ज हो गए हैं।​

लॉर्ड्स में 50 से ज्यादा रन की पांच पारियां05 / 07

लॉर्ड्स में 50 से ज्यादा रन की पांच पारियां

स्टीव स्मिथ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पांच पचास या उससे ज्यादा रन की पारियां खेलने वाले दूसरे मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने लॉर्ड़स में एक दोहरा शतक(215), एक शतक (110) और तीन अर्धशतक (58, 92 और 66) जड़े हैं। उनसे पहले विंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल ये कारनामा कर चुके हैं।

आईसीसी नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा अर्धशतक​06 / 07

आईसीसी नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा अर्धशतक​

​स्टीव स्मिथ आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा और अब केवल विराट से पीछे रह गए हैं।​

7आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक07 / 07

7आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

स्टीव स्मिथ आईसीसी इवेंट के फाइनल में 50 से ज्यादा रन की सबसे पारियां खेलने वाले साझा रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में स्मिथ विराट कोहली और एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी पर पहुंच गए हैं। उनके नाम फाइनल में तीन-तीन अर्धशतक दर्ज हैं। इस मामले में अब स्मिथ केवल कुमार संगकारा से पीछे हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!