राहुल द्रविड़ ने 4 साल पहले ही कर दी थी, भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी भविष्यवाणी

Rahul Dravid Prediction: हीरे की परख जौहरी को ही होती है। शायद यही कारण है कि जब एक बार सचिन से पूछा गया था कि उनके शतक और रनों का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा तो उन्होंने हंसकर रोहित-कोहली का नाम लेकर कहा था कि वह इसी हॉल में बैठे हैं। ऐसी ही एक बड़ी भविष्यवाणी टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने की थी जो अब सच हो चुकी है। उन्होंने यह भविष्यवाणी आज से चार पहले ही कर दी थी, जिसका खुलासा अब सेलेक्शन पैनल में शामिल हुए आरपी सिंह ने की है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Oct 7 2025, 09:56 IST
द्रविड़ की भविष्यवाणीImage Credit : Instagram01 / 07

द्रविड़ की भविष्यवाणी

कोच के तौर पर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले राहुल द्रविड़ की एक भविष्यवाणी आजकल खूब चर्चा में है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सबसे बड़ी भविष्यवाणी 4 साल पहले कर दी थी, जिसका खुलासा अब सेलेक्शन पैनल में शामिल आरपी सिंह ने किया है। (साभार-Instagram)

​​भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा​Image Credit : Instagram02 / 07

​​भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा​

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के फौरन बाद व्हाइट बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। यह दौरा 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहले 3 मैच की वनडे सीरीज और फिर 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज रोहित-विराट की वापसी के बाद बेहद खास हो गया है।

​​शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया​Image Credit : Instagram03 / 07

​​शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया​

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया इस बार शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी। उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। यह फैसला 2027 वनडे वर्ल्ड कप तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

​​तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप भूमिका में गिल​Image Credit : Instagram04 / 07

​​तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप भूमिका में गिल​

इसके साथ ही टीम इंडिया में गिल एरा की शुरुआत हो गई है। अब वह तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप भूमिका में नजर आएंगे। गिल टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान है, जबकि टी20 में वह टीम के उप-कप्तान हैं। टेस्ट में धमाकेदार आगाज करने वाले गिल का अब वनडे सीरीज में इम्तिहार शुरू होने वाला है।

​​4 साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी​Image Credit : Instagram05 / 07

​​4 साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी​

चीफ सेलेक्टर और कोच गंभीर भले ही अब गिल में लीडरशिप क्वालिटी देख रहे हो, लेकिन पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 4 साल पहले यानी 2021 में ही शुभमन गिल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी थी। अब उनकी इस भविष्यवाणी का खुलासा सेलेक्शन पैनल में शामिल आरपी सिंह ने किया है।

​​गिल को लेकर द्रविड़ की भविष्यवाणी​Image Credit : Instagram06 / 07

​​गिल को लेकर द्रविड़ की भविष्यवाणी​

आरपी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राहुल द्रविड़ की इस भविष्यवाणी के बारे में बता रहे हैं। कोच बनने से पहले द्रविड़ से जब पूछा गया था कि इतने सारे कप्तान हैं हमारी टीम में, आपका क्या लगता है कि कौन होगा टीम इंडिया का स्थायी कप्तान?

​​सारे नामों में द्रविड़ ने चुना था एक नाम​Image Credit : Instagram07 / 07

​​सारे नामों में द्रविड़ ने चुना था एक नाम​

उस वक्त टीम में एक साथ कई कप्तान थे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव, लेकिन इन सब नामों के बीच द्रविड़ ने शुभमन गिल को टीम इंडिया का ऑल फॉर्मेट कप्तान बताया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!