शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डॉन ब्रैडमैन के साथ जोड़ा नाम

Shubman Gill vs Don Bradman: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाकर 126 रनों की पारी खेली।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jun 7 2026, 20:49 IST
शुभमन गिल का 9वां टेस्ट मैचImage Credit : BCCI01 / 08

शुभमन गिल का 9वां टेस्ट मैच

बतौर कप्तान शुभमन गिल का यह 9वां टेस्ट मैच था। अपने 9वें टेस्ट मैच की 15वीं पारी में गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी। इस दौरान उन्होंने आउट होने से पहले 177 गेंदें खेलीं और 15 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने इस पारी में एक शानदार छक्का भी लगाया।

15वीं पारी में जड़ दी 6वीं सेंचुरीImage Credit : BCCI02 / 08

15वीं पारी में जड़ दी 6वीं सेंचुरी

शुभमन गिल की यह 15वीं टेस्ट पारी थी। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपनी शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में 6 शतक लगाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो दुनिया के बड़े-बड़े कप्तान नहीं बना पाए हैं। वह कप्तान के तौर पर अपनी पहली 15 टेस्ट पारियों में 6 शतक लगाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरीImage Credit : BCCI03 / 08

डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी

इस मामले में उन्होंने दुनिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली। ब्रेडमैन ने भी कप्तान के तौर पर अपनी पहली 15 टेस्ट पारियों में 6 सेंचुरी जड़ी थी। ब्रैडमैन के अलावा यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के एलिस्टर कुक ने बनाया था। अब गिल इन दोनों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

सर डॉन ब्रैडमैन के साथ एलीट क्लब में गिलImage Credit : BCCI04 / 08

सर डॉन ब्रैडमैन के साथ एलीट क्लब में गिल

शुभमन गिल के लिए यह गर्व का पल है कि वह इस मामले में डॉन ब्रैडमैन के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल के अलावा डॉन ब्रैडमैन और एलिस्टर कुक ने भी कप्तान के तौर पर अपनी पहली 15 टेस्ट पारियों में 6-6 शतक लगाए थे। अब गिल भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभी तक कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन दिखाता है कि कप्तानी का दबाव उनके बल्ले की धार कम नहीं कर सकता।

टॉप-5 कप्तानों में दो भारतीय का नामImage Credit : BCCI05 / 08

टॉप-5 कप्तानों में दो भारतीय का नाम

बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दो भारतीय कप्तानों का नाम है। शुभमन गिल 6 शतक के साथ टॉप पर हैं। वहीं सुनील गावस्कर ने भी बतौर कप्तान अपनी पहली 15 टेस्ट पारियों में 5 शतक लगाए थे। उनके अलावा स्टीव स्मिथ के नाम भी 5 शतक हैं।

सुनील गावस्कर को छोड़ा पीछेImage Credit : BCCI06 / 08

सुनील गावस्कर को छोड़ा पीछे

इससे जाहिर है कि शुभमन गिल ने पहली 15 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड बना दिया है और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने साबित किया है कि कप्तानी का बोझ उनके बल्ले पर असर नहीं डाल रहा है। शुरुआती 15 पारियों में 6 शतक लगाना यह बताता है कि गिल के भीतर बेहतरीन कप्तान वाली क्वालिटी है।

सबसे तेज 1000 रन का रिकॉर्डImage Credit : BCCI07 / 08

सबसे तेज 1000 रन का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो बतौर कप्तान सबसे कम दिनों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने ये कमाल सिर्फ 351 दिनों में कर दिखाया है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 405 दिन में 1000 रन बनाए थे।

शुभमन गिल का 11वां शतकImage Credit : BCCI08 / 08

शुभमन गिल का 11वां शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में गिल का शतक टेस्ट करियर का उनका 11वां शतक है। शुभमन गिल 41 टेस्ट मैचों की 74 पारियों में 43.97 की औसत से अब तक 2946 रन बना चुके हैं। इसमें 11 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!